फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   HTET exam, jamer in exam center, HTET news, HTET update, fatehabad

कड़ी जांच के बाद हुई परीक्षार्थियों की एंट्री, पानी की बोतलें रखवाई बाहर

Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
HTET exam,  jamer in exam center, HTET news,  HTET update, fatehabad
कतार में ख्‍ाड़े एचटेट के परीक्ष्‍ााथ्‍ाी। - फोटो : amar ujala
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-3 की परीक्षा दो बार रद्द होने के बाद शनिवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री मिली। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा में 3390 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 738 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था के लिए हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया था। केंद्रों पर ऑब्जर्वर भी लगाए गए, जिन्होंने वहां निरीक्षण किया। इसके अलावा प्रत्येक कमरे में जैमर लगवाए गए तथा वीडियोग्राफी करवाई गई है।
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
एचटेट परीक्षा के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान जांच के लिए आठ उड़नदस्ते तैनात किए गए थे। इसके अलावा 14 प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात रहे।
विज्ञापन


पानी की बोतल साथ ले जाने के लिए परीक्षार्थी उलझे
परीक्षा केंद्र के बाहर चेकिंग के लिए महिला पुलिस लगाई गई थी जिन्होंने महिलाओं की चेकिंग की गई। यहां तक कि महिलाओं के बालों का जूड़ा भी खुलवाकर जांच की गई। किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस को अंदर नहीं ले जाने दिया गया। महिला परीक्षार्थी गर्मी के कारण पानी की बोतलें अंदर ले जाना चाहती थीं, जिन्हें बाहर रखवा दिया गया। उधर, महिलाओं से साथ आए परिवार के लोग ढाई घंटे तक बच्चों को बाहर संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed