{"_id":"6ad262d15551dc882e077e0a","slug":"how-will-the-food-for-the-poor-be-cooked-with-just-half-a-litre-of-oil-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163101-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आधा लीटर तेल में कैसे पकेगा गरीबों का भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आधा लीटर तेल में कैसे पकेगा गरीबों का भोजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। महंगाई के दौर में गरीब परिवारों की रसोई का बजट पहले ही दबाव में है। ऐसे में राशन डिपो से मिलने वाले सरसों तेल की मात्रा भी सीमित कर दी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन महीने की जगह अक्तूबर के लिए केवल एक माह की एलोकेशन जारी की है।
इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या के हिसाब से महज आधा लीटर से डेढ़ लीटर तक तेल मिलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने अक्तूबर माह के लिए प्रदेश के सभी जिलों में फोर्टिफाइड सरसों तेल का आवंटन जारी किया है।
इसके तहत जिले के पात्र राशन कार्डधारकों के लिए भी तेल का कोटा निर्धारित किया गया है। जारी एलोकेशन के अनुसार एक से दो सदस्यों वाले परिवार को आधा लीटर, तीन से छह सदस्यों वाले परिवार को एक लीटर और छह से अधिक सदस्यों वाले परिवार को डेढ़ लीटर सरसों तेल दिया जाएगा।
विज्ञापन
राशन डिपो के माध्यम से मिलने वाले तेल के लिए निर्धारित दरें भी तय हैं। आधा लीटर की बोतल 15 रुपये, एक लीटर की बोतल 30 रुपये और डेढ़ लीटर तेल के लिए 45 रुपये चुकाने होंगे। यानी परिवार को जितनी मात्रा आवंटित होगी, उसी हिसाब से भुगतान करना होगा। तीन महीने के बजाय केवल एक माह की एलोकेशन जारी होने से पात्र परिवारों को इस बार सीमित मात्रा में ही सरसों तेल मिल सकेगा।
-- -- -- -- -- --
जिले में 1.66 लाख से अधिक राशन कार्ड
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 1,66,027 राशन कार्ड हैं। अक्तूबर महीने के लिए जिले को एक लीटर वाली 1,29,131 बोतलें और आधा लीटर वाली 42,620 बोतलें आवंटित की गई हैं। इन बोतलों को राशन डिपो के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
अगस्त और सितंबर माह में नहीं मिला तेल
जिले में राशन कार्ड धारकों को अगस्त और सितंबर माह में सरसों का तेल नहीं मिला है। उम्मीद थी कि तीन माह का इक्ट्ठा तेल मिलेगा लेकिन एक माह की ही एलोकेशन जारी हुई है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कुशलपाल बूरा का कहना है कि एलोकेशन मुख्यालय की तरफ से ही जारी हुई है। उसी के अनुसार ही वितरण किया जा सकेगा।