फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   How will snatching be stopped... Police and council entangled on CCTV project

Fatehabad News: कैसी रुकेगी झपटमारी...सीसीटीवी प्रोजेक्ट पर उलझी पुलिस-परिषद

Sat, 11 Oct 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
How will snatching be stopped... Police and council entangled on CCTV project
शहर का लालबत्ती चौक जहां पर ज्यादा भीड़ रहती है। 
फतेहाबाद। शहर में निगरानी के लिए तीसरी आंख लगवाने का प्रोजेक्ट पिछले काफी समय से सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। सीसीटीवी लगवाने का काम नगर परिषद और पुलिस प्रशासन के बीच फंस कर रह गया है। शहर में चोरी, स्नैचिंग समेत आपराधिक घटनाएं होने के बावजूद भी शहर के प्रतिनिधि व अधिकारी मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी नहीं लगवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी लगवाने के जिम्मेदार एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। लेकिन समाधान की ओर कोई बढ़ना नहीं चाह रहा। पुलिस विभाग की ओर से शहर के 54 महत्वपूर्ण जगह चिह्नित किए हैं, जहां पर सीसीटीवी लगाए जाने जरूरी हैं। मौजूदा हालात यह है कि इन 54 प्वाइंटों पर कैमरे लगवाने की फाइल कार्यालयों में दबकर रह गई है।
विज्ञापन

शहर में सीसीटीवी को लेकर वर्ष 2019 में नगर निकाय और पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में नगर निकाय ने सीसीटीवी लगवाने से ये कहकर मनाकर दिया था कि उनके पास सीसीटीवी लगाने के लिए कोई अथॉरिटी नहीं है। जिसके बाद पुलिस विभाग ने सीसीटीवी लगवाने के लिए योजना तैयार की, लेकिन पुलिस के पास सीसीटीवी लगवाने के लिए बजट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कारण अब तक शहरवासी सीसीटीवी लगने का इंतजार कर रहे हैं। हर साल शहर में सैकड़ों चोरी, छीना-झपटी व अन्य अपराध होते हैं। अपराध होने के बाद पुलिस को जांच के लिए दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के भरोसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed