फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hotel management student cheated of Rs 1.70 lakh in the name of job in airline in Fatehabad

Fatehabad: होटल मैनेजमेंट की छात्रा को एयरलाइस में नौकरी के नाम पर 1.70 लाख रुपये ठगे, पुलिस ने किया केस दर्ज

Fri, 27 Dec 2024 05:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 27 Dec 2024 05:22 PM IST
सार

8 नवंबर को मेल आई कि आधा इंश्योरेंस हुआ है 20 हजार रुपये डालने होंगे, जो कि बेटी ने बैंक खाते में डाल दिए। 12 नवंबर को केबिन अप्रूव्ल के नाम पर 5490 रुपये मांगे गए। बेटी ने बैंक खाते में डाल दिए। इसके बाद 19 नवंबर को 30 हजार रुपये और डाले गए।

विज्ञापन
Hotel management student cheated of Rs 1.70 lakh in the name of job in airline in Fatehabad
साइबर थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद में जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारी की बेटी को एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपये ठग लिए। अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए राशि ठगों ने बैंक खाते में डलवाई। कर्मचारी की बेटी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। मामले को लेकर पब्लिक हेल्थ कर्मचारी गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र सिंह ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस दी शिकायत में सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है। बेटी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। जिसके मोबाइल नंबर पर 4 नवंबर को फोन आया कि चयन विस्तारा एयरलाइंस में हो गया है। सिक्योरिटी राशि को लेकर 15 हजार रुपये देने होंगे। बेटी ने 15 हजार रुपये माधवराम नाम के बैंक खाता में डाल दिए। 6 नवंबर को 20550 रुपये इंश्योरेंस के नाम पर मांगे गए। जो कि बैंक खाते में डाल दिए।
विज्ञापन


8 नवंबर को मेल आई कि आधा इंश्योरेंस हुआ है 20 हजार रुपये डालने होंगे, जो कि बेटी ने बैंक खाते में डाल दिए। 12 नवंबर को केबिन अप्रूव्ल के नाम पर 5490 रुपये मांगे गए। बेटी ने बैंक खाते में डाल दिए। इसके बाद 19 नवंबर को 30 हजार रुपये और डाले गए। 20 नवंबर को 8110 रुपये और डलवाए गए। 22 नवंबर को पांच हजार रुपये और 790 रुपये डलवाए गए। 27 नवंबर को 22643 रुपये और 22645 रुपये और डलवाए गए। लेकिन बाद में पता चला कि उसे नौकरी के नाम पर ठगी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed