{"_id":"634c3f4b7f749a0a6a785f8c","slug":"highways-and-link-roads-after-rain-fatehabad-news-hsr644813288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद दरके हाईवे और लिंक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद दरके हाईवे और लिंक मार्ग
विज्ञापन
भूना मार्ग पर बारिश के कारण टूटी सड़क।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डबवाली से दिल्ली तक फतेहाबाद से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर 09 के हालात बारिश के कारण खराब हैं। बारिश के पानी से नेशनल हाईवे और लिंक मार्गों पर अनेक स्थानों पर मिट्टी दरकने से जहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, वहीं झाड़ियां उगने लगी हैं। जिस कारण हाईवे कभी भी वाहन चालकों के लिए काल बन सकता है।
बता दें कि फतेहाबाद में करीब छह साल पहले सरकार की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल डबवाली-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे बनकर तैयार हुआ था। यह फोरलेन नेशनल हाईवे फतेहाबाद के कई गांवों से होते हुए हिसार से होते हुए दिल्ली तक जाता है। ठीक ढंग से रख रखाव न होने के कारण अब नेशनल हाईवे की हालत खराब होती जा रही है। बारिश के दिनों में जहां हाइवे पर बने पुलों से पानी टपकने लगता है, वहीं दरारें भी आ जाती हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी मात्र पैच आदि लगाकर अपने काम से इतिश्री कर लेती है।
बारिश की वजह से बने गड्ढ़े
फतेहाबाद में जुलाई माह व इसके बाद 24 सितंबर को हुई भयंकर बारिश के बाद नेशनल हाईवे का कोई रखरखाव नहीं किया गया और न ही इसकी ओर देखा गया है, जिस कारण सड़क पर बडे़ गड्ढे बन गए हैं। वहीं हाईवे पर बने पुल जर्जर होते जा रहे हैं और कभी भी दरक कर गिर सकते हैं और इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहां गौर लायक है कि इस हाइवे पर 100 से 120 की स्पीड से गाड़ियां दौड़ती हैं और रात के समय गड्ढे न दिखने से वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो सकते हैं। फतेहाबाद की सीमा डिंग रोड से भोडा होसनाक तक इस हाईवे पर बारिश की वजह से मिट्टी के कटाव व मिट्टी के धंसने के कारण करीब 40 गड्ढे बन गए हैं। वहीं गांव बड़ोपल में बने पुल की रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
कोट
नेशनल हाईवे पर अगर कोई कमी आती है तो उस पर तुरंत काम किया जाता है। मेरे संज्ञान में यह बात नहीं आई है। अगर कोई बात सामने आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई होती है। पहले भी फील्ड के लोगों को इस रोड पर भेजा गया था। मैं एक दो दिन में हाईवे की विजिट करूंगा और जहां कमी पाई गई, उसे दूर किया जाएगा।
-विपिन मंगल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर।

गांव बड़पोल के पास दरकता हाईवे का रैंप।- फोटो : Fatehabad