फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   high security on republic day, national flag, electricity minister, fatehabad

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कड़ी, बिजली मंत्री फहराएंगे तिरंगा

Sat, 25 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
high security on republic day, national flag, electricity minister, fatehabad
वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह के मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह होंगे। समारोह में ध्वजारोहण के बाद मुख्यातिथि का संदेश, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सूर्य नमस्कार होगा। समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूर्व रात्रि से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने जिला में 36 नाके लगाकर 18 लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, शनिवार को भी पुलिस लाइन में स्कूली बच्चे अभ्यास करते नजर आए व कर्मचारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे दिखे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि रणजीत सिंह 9:58 पर पुलिस लाइन में प्रवेश करेंगे। सबसे पहले उनका स्वागत होगा। 10 बजे राष्ट्रीय धून के बीच ध्वजा रोहण होगा। 10:02 पर परेड का निरीक्षण करेंगे, 10:15 पर मुख्यातिथि संदेश देंगे, 10:25 पर मार्च पास्ट होगा, 10:35 पर पीटी प्रदर्शन व डम्बल शो होगा, 10:48 पर सूर्य नमस्कार होगा, 10:55 पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11:40 पर झांकियों का प्रदर्शन, 11:55 पर पारितोषिक वितरण तथा 12 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। शनिवार को पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों ने पूर्व अभ्यास किया तथा कर्मचारी कार्यक्रम की तैयारियां करते नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया
एसपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। जिलेभर में 36 नाके लगाकर 2317 वाहनों की जांच की। पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कागजात अधूरे पाए जाने पर 2 वाहनों के चालान किए। वहीं 1 वाहन को इंपाउंड किया गया है। सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, पीसीआर व राईडर अपने-अपने इलाके में गश्त करती रही। एसपी ने बताया कि क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला, होटल व ढाबे सहित कुल 123 सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जांच की गई तथा इस अभियान में 79 अजनबी पर्चे भी काटे गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed