फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Here the MLAs kept counting in the open court, vikas, on the other hand, in Jawahar Chowk, the shopkeepers blocked for two hours.

इधर विधायक खुले दरबार में गिनवाते रहे विकास, उधर जवाहर चौक में दुकानदारों ने दो घंटे लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Here the MLAs kept counting in the open court, vikas, on the other hand, in Jawahar Chowk, the shopkeepers blocked for two hours.
फतेहाबाद के जवाहर चौक से चिल्ली क्षेत्र को जाने वाला रास्ता, जिसे नप प्रशासन ने डीसी के आदेश के बा? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नवनिर्वाचित नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र खिंची को साथ लेकर विधायक दुड़ाराम सोमवार को बीघड़ रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में खुला दरबार लगाने पहुंचे। खुले दरबार में विधायक विकास गिनवा रहे थे, लेकिन पहले दिन ही जवाहर चौक के दुकानदारों ने विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी।
विज्ञापन

जवाहर चौक के दुकानदारों ने पुरानी समस्या कचरा डंपिंग प्वाइंट से परेशान होकर रोड जाम करके प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने दो घंटे तक जवाहर चौक-डीएसपी रोड को बंद करके प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानदारों का कष्ट सुनने न तो नप प्रधान राजेंद्र खिची आए और न ही उच्च अधिकारी पहुंचे। नप प्रधान और ईओ ऋषिकेश चौधरी विधायक के कार्यक्रम में व्यस्त रहे। जाम की सूचना मिलने पर नप अधिकारियों ने सफाई दरोगा और कर्मचारी मौके पर भेज दिए लेकिन दुकानदारों ने उनका विरोध कर दिया और नप प्रधान व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दो घंटे बाद मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा पहुंचे। दुकानदारों ने सीएसआई को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि चार सालों से जवाहर चौक में कचरा डंपिंग प्वाइंट बनाकर छोड़ दिया है। कचरे में बदबू आती है और बैठना भी मुश्किल है। यहां पर चार-चार दिन तक सफाई कर्मी नहीं आते। सीएसआई मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्य डंपिंग साइट पर बारिश के कारण दलदल हो चुका है और गाड़ी नहीं जा पा रही है। इस कारण से कचरा नहीं उठ रहा है। सीएसआई ने आश्वासन दिया कि यहां से कचरा डंपिंग प्वाइंट हटा दिया जाएगा, इसके बाद दुकानदार माने और जाम खोला गया।
विज्ञापन

दुकानदार बोले, वर्ष 2018 में डीसी ने हटाने के आदेश दिए थे, फिर भी नहीं हटा :
जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह के नेतृत्व में दुकानदार विशाल, नीरज कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार आदि ने डीएसपी रोड पर कचरे के ढेर के साथ लोहे की अलमारी अड़ाकर जाम लगा दिया और नप प्रधान व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दुकानदारों ने कहा कि चार सालों से यहां पर कचरा डाला जा रहा है जबकि जवाहर चौक मुख्य बाजार है। वर्ष 2018 में तत्कालीन डीसी को शिकायत दी गई थी और उस दौरान तत्कालीन ईओ को कचरा डंपिंग प्वाइंट हटाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद यहां पर कचरा डाला जा रहा है, जो दोपहर बाद तक नहीं उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर चौक से चिल्ली रास्ते का आज से शुरू होगा निर्माण :
दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि करीब एक माह पहले डीसी जब चिल्ली का निरीक्षण करने आए थे तो जवाहर चौक से चिल्ली की गली का चार दिन में निर्माण करने के आदेश दिए थे। मगर यहां पर काम शुरू नहीं हुआ है। सोमवार को जाम हटने के बाद दुकानदार नप के एक्सईएन अमित कौशिक से भी मिले। कौशिक ने कहा कि गली निर्माण को लेकर डीएमसी से अनुमति मिल चुकी है। मंगलवार को पत्थर और मिट्टी डालने का काम शुरू हो जाएगा। हाउस की मीटिंग में यहां सड़क बनाने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है।
फव्वारा चौक को भी नप ने बनाया डंपिंग प्वाइंट
नगर परिषद ने शहर के फव्वारा चौक को भी डंपिंग प्वाइंट बना दिया है। सोमवार को यहां दो बजे तक कचरा नहीं उठा। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक के सामने बनाए गए कचरा डंपिंग प्वाइंट से भी शाम पांच बजे तक कचरा नहीं उठाया गया।
विधायक ने स्वामी नगर व विश्वकर्मा मंदिर में सुनी समस्याएं
विधायक दुड़ाराम ने विश्वकर्मा मंदिर व स्वामी नगर में समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक करोड़ 25 लाख रुपये से वार्ड नंबर 13, 14, 15 व 16 में सड़कों का निर्माण व मरम्मत होगी। हाल ही में शहर में शामिल हुई हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम कॉलोनी में सुविधाएं मुहैया करवाने की गति बढ़ाई जाएगी। हरनाम कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। स्वामी नगर में प्राइमरी स्कूल को अपग्रेड करने के नियम पूरे हैं, तो उसे करवाया जाएगा। स्कूल में पेयजल सप्लाई भी सुचारू की जाएगी। सभी कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था मजबूत की जाएगी। जिन स्थानों पर जलभराव है, वहां निकासी के आदेश दिए जा चुके हैं। विधायक के साथ चेयरमैन राजेंद्र खिंची, एसडीएम राजेश कुमार, पार्षद राधा कुलरिया, पार्षद सुखदेव सिंह, बिटटू टूटेजा, रवि मेहता, पंछी ठेकेदार, रमेश धींगड़ा, सोनू कुक्कड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।
:: मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर दलदल होने के कारण यहां से समय पर कचरा नहीं उठ पाया। मंगलवार से कोशिश रहेगी कि यहां पर कचरा न डाला जाए। अगर डाला गया तो सुबह आठ बजे से पहले उठा लिया जाएगा। यहां पर ट्रॉली भी खड़ी की जाएगी ताकि कचरा उसमें डाला जा सके।

- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद

फतेहाबाद के जवाहर चौक में जाम खुलवाने पहुंचे सीएसआई को खरी-खोटी सुनाते दुकानदार

फतेहाबाद के जवाहर चौक में जाम खुलवाने पहुंचे सीएसआई को खरी-खोटी सुनाते दुकानदार- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद के जवाहर चौक में कचरे के ऊपर से गुजरती हुई महिलाएं

फतेहाबाद के जवाहर चौक में कचरे के ऊपर से गुजरती हुई महिलाएं- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद के जवाहर चौक में जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए दुकानदार।

फतेहाबाद के जवाहर चौक में जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए दुकानदार।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed