{"_id":"688a5910e505421963062584","slug":"heavy-rains-relief-from-heat-waterlogging-increased-problems-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137744-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जमकर बरसे बदरा... गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जमकर बरसे बदरा... गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
फतेहाबाद की भीमा बस्ती की एक गली से बारिश में साइकिल चलाते बच्चे। संवाद
फतेहाबाद। मौसम ने बुधवार को फिर रंग बदला। सुबह सवा 6 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। 10 बजे तक रुक-रुककर बूंदाबादी होती रही। दोपहर 12 बजे बाद करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को करीब छह घंटे तक जलभराव का सामना करना पड़ा। इससे वाहन चालकों व आम लोगों को परेशानी हुई। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। रतिया क्षेत्र बारिश से वंचित रहा।
जिले के अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बदले रूप लोगों से उमस से राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान थे। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश के आसार बताए जा रहे हैं।
-- -
यहां-यहां हुआ जलभराव
बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक जारी रही बारिश से फतेहाबाद शहर के जवाहर चौक, तुलसीदास चौक, धर्मशाला रोड, भट्टू रोड, बीघड़ रोड, रतिया रोड और एमसी कॉलोनी सहित कई स्थानों में घंटों तक जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -
ट्रैफिक पुलिस ने नंगे पांव संभाली व्यवस्था
बारिश के कारण शहर के बीघड़ चौक, लालबत्ती चौक, एमसी कॉलोनी मोड़ पर जलभराव होने के कारण जाम की स्थिति रही। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने नंगे पांव शाम तक व्यवस्था संभाली। दोपहर तक सबसे ज्यादा जाम बीघड़ चौक पर रहा। व्यवस्था को संभालने के लिए चार-चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
-- --
बारिश से फसलों को मिली संजीवनी
बुधवार को हुई बारिश को लेकर जिले के किसान सुरेंद्र, लीलूराम, रामकुमार, धर्मपाल, महावीर और दरिया सिंह आदि का कहना है कि बारिश से मुरझा रही फसलों को फायदा मिला है। वहीं किसान बारिश के बाद अब फसलों में कीटनाशक दवाइयों को प्रयोग कर सकेंगे। फसलाे में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी।
-- -
कहां-कितनी बारिश हुई
केंद्र बारिश (एमएम में)
फतेहाबाद-26
टोहाना-14
जाखल-20
भूना-02
भट्टू कलां-13
कुलां-05
-
छत से टपकने लगा पानी तो खुले में लगाईं कक्षाएं
शहर के बस्ती भीमां में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छत से बारिश का पानी टपकने लगा। अनहोनी के डर से स्कूल शिक्षकों ने छात्राओं की कक्षाएं बाहर लगाईं। स्कूल शिक्षकों ने बताया कि भवन पुराना होने के कारण छत से पानी टपकने लगता है। मरम्मत भी करवाई गई है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उच्च अधिकारियों को वीडियो बनाकर भेजी है ताकि समाधान हो सके।
-
::::::::: मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने तथा बंगाल की खाड़ी में बने एक डिप्रेशन से नमी वाली मानसूनी हवाएं आने से राज्य में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है। इससे वीरवार तक राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीच-बीच में अरब सागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना से उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है परंतु पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश व दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।