फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heat increased in the month of April, temperature is continuously increasing

Fatehabad News: अप्रैल माह में बढ़ी गर्मी, तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heat increased in the month of April, temperature is continuously increasing
फतेहाबाद। तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अप्रैल के महीने में ही गर्म हवाओं के चलने का अहसास होने लगा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आमतौर पर जो गर्मी मई महीने में देखने काे मिलती है, ऐसी गर्मी अब अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही देखने को मिल रही है। वहीं अब बाजारों में लोग सुबह और शाम के समय में ही खरीदारी करने लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय में सड़कें सुनसान दिखाई देने लगी हैं। इन दिनों सरसों की कटाई और कढ़ाई जोरों पर ऐसे में पछेती बिजाई की सरसों जो पकाव नहीं ले रही थी, ऐसी सरसों में तीन चार दिनों में पकाव लेना शुरु कर दिया है। वहीं गर्मी में बढ़ने के कारण गेहूं की फसल में पकाव आना शुरु हो गया है और उस सप्ताह के अंत तक गेहूं की कटाई के कार्य शुरु होने की संभावना है।
विज्ञापन


कोट



फतेहाबाद में आमतौर पर 10 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की भी संभावना है। वहीं दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट और बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है, मगर 11 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed