फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heaps of garbage in front of the Mini Secretariat and on the Mini Bypass

Fatehabad News: लघु सचिवालय के सामने और मिनी बाईपास पर लगे कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage in front of the Mini Secretariat and on the Mini Bypass
शहर के भूना रोड से अशोक नगर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के लघु सचिवालय के ठीक सामने और शहर की मुख्य मिनी बाईपास पर लंबे समय से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शहर में सफाई और सुंदरीकरण के दावों के बावजूद प्रशासनिक क्षेत्र के ठीक सामने फैली गंदगी गंभीर अव्यवस्था को उजागर कर रही है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में जिले के तमाम आला अधिकारी बैठते हैं और शहर की व्यवस्थाओं का खाका तैयार करते हैं, लेकिन इसके सामने स्थित खाली प्लॉट और सरकारी जगहों में कचरा लगातार जमा हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कचरे को उठाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही, जिससे इलाके में बदबू और गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन


शहर के रतिया चुंगी, मिनी बाईपास, अशोक नगर आदि जगहों पर लगे कूड़े के ढेर को लेकर सुनील कुमार, अशोक कुमार, गौरव, सुभाष, मांगेराम आदि लोगों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों को इस समस्या की ओर ध्यान देने की जरूरत है। खाली जगहाें पर लगे कूड़े के ढेर को हटवाकर वहां साफ-सफाई करवानी चाहिए। अगर वहां पर कोई कूड़ा डालता है तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि शहर की सुंदरता खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

मिनी बाईपास व लघु सचिवालय के सामने बुरा हाल

शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शुमार मिनी बाईपास की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। सड़क के किनारों पर कई फीट ऊंचे कचरे के ढेर लग चुके हैं। हवा चलने पर यह कचरा उड़कर सड़क पर आ जाता है। इससे दुपहिया वाहन चालकों को हादसे होने का डर बना रहता है। गंदगी के इन ढेरों पर दिनभर बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं। ये भी अक्सर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

----

रतिया चुंगी और अन्य इलाकों में पसरी गंदगी



गंदगी की यह समस्या केवल बाइपास तक सीमित नहीं है। रतिया चुंगी, अशोक नगर, सिरसा रोड व भूना रोड बाईपास के आसपास भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। यहां मुख्य मार्ग के किनारे फैला कचरा शहर की सुंदरता को खराब कर रहा है। इसके अलावा, शहर के काफी जगहों पर पड़े खाली प्लॉटों और मैदानों में भी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। शहर के अशोक नगर की ओर जाने वाली सड़क पर तो काफी समय से लोग इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।


---------

नगर परिषद की टीमें शहर में लगातार सफाई अभियान चला रही हैं। जिस भी मुख्य सड़क पर कूड़ा पड़ा है तो उसे हटवा दिया जाएगा।

- महेश कुमार, एसआई सफाई ब्रांच नगर परिषद, फतेहाबाद।

शहर के भूना रोड से अशोक नगर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के भूना रोड से अशोक नगर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के भूना रोड से अशोक नगर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के भूना रोड से अशोक नगर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed