{"_id":"612bc56b8ebc3e7a1d779eff","slug":"health-workers-caught-in-dengue-samples-will-be-taken-for-family-fatehabad-news-hsr6102589168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आया स्वास्थ्यकर्मी, परिवार के लिए जाएंगे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आया स्वास्थ्यकर्मी, परिवार के लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन
फतेहाबाद में लारवा को लेकर सर्वे करती टीम।
- फोटो : Fatehabad
जिले में डेंगू का प्रकोप भी शुरू हो गया है। नागरिक अस्पताल में तैनात गांव मानावाली निवासी स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्यकर्मी में पिछले कई दिनों से लक्षण आ रहे थे, जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब घर के अन्य लोगों के सैंपल लेगा।
इसके अलावा अस्पताल और घर व आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम फॉगिंग करवाएगी। जिले में इस साल अब तक तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि मलेरिया का इस साल अब तक एक भी नया केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की जुलाई माह की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 61621 घरों में सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 39971 कूलर, 45754 पानी की टंकियों, 8035 पानी की होजी 49713 गमलों व 37713 टायरों की जांच की गई। जांच के दौरान 945 घरों में लारवा मिला है।
पिछले छह सालों में डेंगू को लेकर यह रही स्थिति
वर्ष रोगी मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 3 अब तक
जिले में मलेरिया की स्थिति
वर्ष रोगी मिले
2013 992
2014 368
2015 107
2016 59
2017 42
2018 02
2019 05
2020 04
2021 00
जिले में सबसे ज्यादा डेंगू का प्रकोप, जाने क्या हैं लक्षण
अचानक सिर में तेज दर्द व बुखार का होना।
मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना।
आंखों के पीछे दर्द होना।
जी मचलाना और उल्टी का आना।
गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना।
ऐसे करें डेंगू से बचाव
डेंगू फैलाने वाला मच्छर खड़े हुए साफ पानी में पनपता है। घर पर कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर आदि में पनप सकता है। पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढंककर रखें। कूलर का सप्ताह में एक बार खाली करके जरूर सुखाएं। यह मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे कपड़े पहने जो शरीर को पूरी तरह से ढक सकें।
विज्ञापन
कोट
डेंगू का एक मरीज मिला है। मरीज के परिवार के अन्य लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग भी करवाई जाएगी। लोगों से भी अपील है कि अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।