फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health worker went to wedding, jewelery and cash stolen from home

Fatehabad News: शादी में गया था स्वास्थयकर्मी, घर से जेवर और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Health worker went to wedding, jewelery and cash stolen from home
फतेहाबाद। शहर के शिव नगर में चोर स्वास्थ्यकर्मी के घर में घुसकर सोने के जेवर और नकदी चुराकर ले गए। स्वास्थ्यकर्मी परिवार समेत शादी में गया हुआ था। मामले में शहर पुलिस ने शिव नगर निवासी राकेश के बयान पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी राकेश ने बताया कि वह निजी अस्पताल में कार्यरत है और शिव नगर में किराए के मकान में रहता है। 11 फरवरी को परिवार समेत शादी में गए हुए थे। 13 फरवरी को जब शादी से वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर अलमारी के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा था। चोर घर से एलईडी, इंवर्टर बैटरी, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का लॉकेट, एक सोने का नेकलेस और चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर के बाहर से कार चोरी, केस दर्ज

टोहाना। शहर के रामनगर में खड़ी कार को चोर चुराकर ले गया। जिसके बाद शिकायत पाकर पहुंची शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी सुभाष चंद्र ने कहा कि उसकी गाड़ी मारुति ए स्टार वीएक्सआई कार घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह कुछ देर में आया तो उसे कार नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, केस दर्ज

टोहाना। अपने दोस्त के घर आए एक व्यक्ति का आरोपी ने मोबाइल चुरा लिया। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि वह गांव जमालपुर का रहने वाला है तथा अपने दोस्त पल्लव असीजा के घर आया थ। जहां दोपहर के समय करीब 12 बजे वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाले गुलु ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। उसने बताया कि आरोपी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed