फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   health facilitties

30 से 50 बेड का होगा अस्पताल, 85 लाख होंगे खर्च

Fri, 05 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
health facilitties

रतिया के सामान्य अस्पताल परिसर में एक 20 बेड का अतिरिक्त अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इस भवन के तैयार हो जाने के बाद रतिया के अस्पताल की क्षमता 30 से बढ़कर 50 बेड की हो जाएगी। इसके अलावा यहां अत्याधुनिक यंत्र लाए जाने का भी प्रस्ताव है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने 20 बेड के अस्पताल के निर्माण का जिम्मा फतेहाबाद के लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। इस पर 85 लाख रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रतिया के सामान्य अस्पताल में नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव था। सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया। इसके बाद रतिया में 50 बेड के अस्पताल का निर्माण अधर में लटक गया।
विज्ञापन


हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने 30 जनवरी 2016 को पत्र लिखकर हरियाणा लोक निर्माण विभाग को 20 बेड के अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने के आदेश दिए। इस बिल्डिंग पर 85 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके टेंडर इस माह के अंत में खोले जाएंगे और यह दिसंबर 2016 में बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि, इस अस्पताल को 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड का कर दिया गया है, लेकिन मात्र औपचारिकता पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि रतिया के अस्पताल काफी पुराना है। इनेलो सरकार में रतिया को उपमंडल घोषित किया गया लेकिन अस्पताल का दर्जा नहीं बढ़ा। तब से रतिया निवासियों की मांग थी कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर भवन का निर्माण किया जाए। रतिया क्षेत्र पंजाब से सटा हुआ है और यहां काफी ग्रामीण आबादी है। यहां उपचार के लिए एकमात्र सरकारी अस्पताल ही है। लोग यहां उपचार करवाने आते हैं तो बेड व जगह की कमी के चलते परेशानी होती है। नई बिल्डिंग बनने के बाद लोगों को सही उपचार मिल पाएगा।


महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाओं से रतिया के अस्पताल में 20 बेड का अलग भवन बनाने का पत्र आया है। इस माह के अंत तक टेंडर देकर काम शुरू कर देंगे। -सुभाष भाम्भू, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed