फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health department's tableau will create awareness against drug addiction

Fatehabad News: नशे के खिलाफ जागरूक करेगी स्वास्थ्य विभाग की झांकी

Sun, 25 Jan 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 25 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Health department's tableau will create awareness against drug addiction
गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मीस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन सोमवार को पुलिस लाइन में किया जा रहा है। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की नशे के खिलाफ जागरूकता झांकी रहेगी। स्वास्थ्यकर्मी रविवार को झांकी को तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

रतिया में जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ध्वजारोहण करेंगी और टोहाना में विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस को लेकर फतेहाबाद शहर के लालबत्ती चौक, महाराजा अग्रसेन चौक को सजाया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके तहत पुलिस टीम ने सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने होटल व धर्मशालाओं में ठहरे लोगों के रिकॉर्ड, पहचान पत्र तथा रजिस्टर की जांच की। संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे बिना पहचान सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दें तथा नियमों के अनुसार रजिस्टर में सही विवरण दर्ज करें। इसके साथ ही झुग्गी-झोपड़ियों में भी पुलिस द्वारा डोर-टू-डोर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की गई और आवश्यक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
कार्यक्रम समय
ध्वजारोहण व राष्ट्रगान धुन 10 बजे
मुख्यअतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण 10 बजकर 2 मिनट
मुख्य अतिथि का संबोधन 10 बजकर 15 मिनट
परेड 10 बजकर 25 मिनट
शहीदों के परिवारों का सम्मान 10 बजकर 30 मिनट
विद्यार्थियों का डंबल शो 10 बजकर 35 मिनट
सूर्य नमस्कार व योगासन 10 बजकर 40 मिनट
सांस्कृतिक कार्यक्रम 10 बजकर 50 मिनट
झांकियों का प्रदर्शन 11 बजकर 5 मिनट
प्रशंसा पत्र व पारितोषिक वितरण 11 बजकर 20 मिनट
राष्ट्रगान 11 बजकर 30 मिनट
-
सुरक्षा में लगाए गए 1055 पुलिसकर्मी
एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था में 1055 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर सतर्क निगरानी सुनिश्चित की गई। प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है।


-
आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और जिले को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed