फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health department will give albendazole tablets to children

Fatehabad News: जिले के 2.93 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाएगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 16 Sep 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Health department will give albendazole tablets to children
फतेहाबाद में राष्ट्रीय कृमि मु​क्ति दिवस के लिए बैठक करते अ​धिकारी।
फतेहाबाद। बच्चों व किशोरों में पेट में कीड़े के कारण होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाएगा। इस दिन जिले के 2.93 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। सरकारी स्कूलों के 1.21 बच्चों को ये गोली खिलाई जानी है। इसके अलावा निजी स्कूलों के 99,715 बच्चे भी इसमें शामिल होंगे। वंचित विद्यार्थियों को विभाग 24 सितंबर को गोली खिलाएगा।
विज्ञापन

गोली खिलाए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, एमपीएचडब्ल्यू की टीमें बनाई गई है। विशेषज्ञों की माने तो 1 से 2 साल तक के बच्चे को आधी और दो साल से ऊपर के बच्चे को पूरी गोली खिलाई जाएगी। गोली को लेकर कोई भ्रांति न रहे इसलिए अधिकारी और शिक्षक भी इसे खाएंगे।
विज्ञापन


इन बच्चों को खिलाई जाएगी गोली
संस्थान बच्चे व किशोर
आंगनबाड़ी - 52,638
सरकारी स्कूल 1,21,235
निजी स्कूल 99,715
क्रेच 221
प्ले स्कूल 2,449
कॉलेज 8,458
स्लम एरिया 7,358

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य है बच्चों में बढ़ रही कृमि संक्रमण को रोकना और इससे बचाव के प्रति जागरूकता करना है। लोगों से अपील है कि अपने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली जरूर खिलाएं। - डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में पेट के कीड़ों से खून की कमी से एनीमिया हो जाता है। बच्चों की बढ़ोतरी भी प्रभावित होती है। इन कीड़ों की रोकथाम के लिए एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाती हैं। अभिभावक अपने बच्चों को सफाई के प्रति भी जागरूक करें। - डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed