{"_id":"6328aee92f612122260ccc1a","slug":"health-department-team-catches-case-of-conducting-foetal-sex-test-fatehabad-news-hsr6423551195","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच करने का मामला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच करने का मामला पकड़ा
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद और सिरसा की टीम ने पंजाब के होशियारपुर में छापे मार कर भ्रूण लिंग जांच का मामला पकड़ा है। छापे के दौरान टीम को अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिकॉर्ड सही नहीं मिला है, इसके अलावा टीम ने बिचौलिये से 13 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। वहीं इस मामले में होशियारपुर की टीम कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि अनियमितताओं के चलते संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर पहले भी सील हो चुका है।
मामले के मुताबिक फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि भ्रूण लिंग जांच का एक गिरोह पंजाब में गर्भवती को ले जाकर जांच करवाता है। गिरोह को पकड़ने के लिए फतेहाबाद और सिरसा की संयुक्त टीम तैयार की गई। टीम में फतेहाबाद से डॉ. सुभाष, मेजर डॉ. शरद तुली और डॉ. सुरेंद्र शामिल रहे। टीम ने डिकोय मरीज तैयार किया और बिचौलिये से संपर्क किया। बिचौलिये ने भ्रूण लिंग जांच के लिए 35 हजार रुपये में सौदा तय किया और 10 हजार ऑनलाइन लिए। टीम डिकोय मरीज के साथ होशियापुर पहुंची तो बिचौलिया डिकोय मरीज को अपने साथ एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले गया। यहां पर डिकोय मरीज का अल्ट्रासाउंड किया गया। टीम ने जब अल्ट्रासाउंड सेंटर का रिकॉर्ड जांचा तो संबंधित मरीज का नहीं मिला। टीम ने बिचौलिये से 13 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। सूचना मिलते ही होशियारपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
बिचौलिए ने कहा था, लड़की हुई तो गर्भपात भी करवाएंगे
टीम के मुताबिक बिचौलिये ने डिकोय मरीज को बताया था कि वह भ्रूूूण लिंग जांच करवाएगा। अगर जांच में लड़की मिली तो उसका वहीं पर गर्भपात भी करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि भ्रूण लिंग जांच का एक गिरोह यहां सक्रिय है जो कि पंजाब में ले जाकर जांच करवाते हैं। गिरोह को पकड़ने के लिए फतेहाबाद और सिरसा की टीम होशियारपुर में छापे मारे हैं। संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिकॉर्ड पूरा नहीं मिला है, अभी फिलहाल कार्रवाई जारी है।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन