फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Head-on collision between two vehicles on one-way road

Fatehabad News: वन-वे पर दो गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर

Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Head-on collision between two vehicles on one-way road
सडक हादसें में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
टोहाना। सदर थाना के पास शनिवार रात को दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी देवीलाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नेशनल हाईवे 148 बी हिसार रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसके चलते वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है।
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। इस रोड पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन आवागमन करते हैं। शनिवार रात्रि दोनों गाड़ियां एक ही साइड से आमने सामने आ रही थी जिसकी उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक भूरा राम ने बताया कि वह गोहाना से अपनी कार में सवार होकर टोहाना आए थे और गांव में जाना था। उसने बताया कि इसी दौरान ब्लैक हरियर कार के चालक ने तेज गति से चलाते हुए पहले एक स्कूटी फिर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी है।

थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि वन वे ट्रैफिक व्यवस्था होने के चलते दोनों गाड़ियां एक ही रोड पर चल रही थी इसलिए दोनों में भिड़ंत हुई है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है, गाड़ी चालकों के बयान दर्ज आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed