फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   HCS officer accused of sexual harassment in Haryana, victim said- used to threaten to kill

Haryana: एचसीएस अधिकारी पर लगे यौन शोषण के आरोप, पीड़ित युवक बोला- पिस्तौल दिखाकर देता था जान से मारने की धमकी

Thu, 07 Nov 2024 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Nov 2024 01:49 PM IST
सार

हरियाणा एक एचसीएस अधिकारी एक युवक ने यौन शोषण के आरोप लगाए है। युवक का आरोप है कि एचसीएस अधिकारी ने उसे 6 महीने पहले भी मसाज के लिए बुलाया और अपने प्राइवेट पार्ट पर खारीस होने की बात कहते हुए उस पर मसाज करने को कहा।

विज्ञापन
HCS officer accused of sexual harassment in Haryana, victim said- used to threaten to kill
पीड़ित युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

हरियाणा के एक जिले में तैनात एचसीएस अधिकारी पर जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक चपरासी ने अनैतिक कार्य करवाने और जातिसूचक टिप्पणियों का आरोप लगाया है। पीड़ित चपरासी ने मानवाधिकार आयोग, सीएम विंडो, डीजीपी और हिसार रेंज के आईजी को शिकायत भेजकर न्याय की मांग की है। इस मामले में चपरासी ने मीडिया के सामने आकर अपनी व्यथा साझा की और बताया कि एचसीएस अधिकारी उसे लंबे समय से धमका कर गलत कार्य करवाता आ रहा है।

चपरासी का आरोप है कि वर्ष 2020 में जब उक्त अधिकारी जिला परिषद के सीईओ के पद पर कार्यरत था, तब से वह उसे मसाज करने के लिए बुलाता था और इसके लिए उसे 200 रुपये दिहाड़ी देता था। चपरासी का कहना है कि करीब छह महीने पहले अधिकारी ने उसे फिर से मसाज के लिए बुलाया और निजी अंगों पर मसाज करने के लिए मजबूर किया। मना करने पर अधिकारी ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने और नौकरी से हटाने की धमकी दी। चपरासी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है, और अधिकारी उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर धमकाता रहा है।

विज्ञापन

आरोपित चपरासी ने कहा कि इन अनैतिक हरकतों के खिलाफ सबूत के तौर पर उसने डेढ़ महीने पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, ताकि उसकी बात पर भरोसा किया जा सके। अब वह इस उत्पीड़न से तंग आ चुका है और इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता न देखकर आत्महत्या का विचार करने को मजबूर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी बना रहे दबाव
पीड़ित चपरासी ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने के लिए उसके विभाग के अन्य अधिकारी अब उस पर दबाव बना रहे हैं। उसने कहा कि वह एचसीएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस के सामने बयान देने को भी तैयार है और अगर जरूरत पड़ी, तो अपने समाज के लोगों को इकट्ठा कर आंदोलन करने का निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed