{"_id":"5d3c8f088ebc3e6cb5684984","slug":"hate-remark-on-lord-shiva-on-social-media-fir-fatehabad-news-rtk5077909165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भगवान शिव पर की अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर भगवान शिव पर की अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भूना पुलिस ने गांव बोस्ती के पूर्व सरपंच के बेटे के विरुद्ध शिंकजा कसते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल के सदस्य बंटी कुमार की शिकायत पर की है। पुलिस ने फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी के बारे में आरोपित युवक पिंटू पुत्र धर्मबीर रंगा के विरुद्ध धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला : पुलिस को दी शिकायत में विश्व हिंदू परिषद् के सदस्य बंटी कुमार फतेहाबाद ने बताया कि गांव बुवान निवासी विजय कुमार ने फेसबुक पर कांवड़ ला रहे शिव भक्त की फोटो अपलोड कर रखी थी, जिस पर गांव बोस्ती निवासी पूर्व सरंपच के बेटे पिंदू रंगा ने अभद्र कमेंट करते हुए टिप्पणी कर दी। जिससे देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
उन्होंने बताया कि भगवान शिव हिंदू के अराध्य भगवान हैं और सावन के महीने में शिवलिंग पर शिवभक्त पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ गंगा जल चढ़ाते हैं। ऐसे में पिंटू ने दंगा भड़काने के उद्देश्य से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।