{"_id":"601535398ebc3e089f24049e","slug":"haryana-two-farmers-of-tohana-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : टोहाना के गांव हिम्मतपुरा के दो किसान दिल्ली में गिरफ्तार, किसानों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : टोहाना के गांव हिम्मतपुरा के दो किसान दिल्ली में गिरफ्तार, किसानों ने जताया रोष
Sat, 30 Jan 2021 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Jan 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में किसान आंदोलन को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। टोहाना उपमंडल के गांव हिम्मतपुरा के दो किसानों को दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने पर किसान संगठनों ने रोष जताया है। किसानों ने टाउन पार्क के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें रिहा करने की मांग की और सरकार पर जबरन किसानों को पकड़कर दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि यदि सरकार ने उन्हें रिहा न किया तो जल्दी पंचायत करके बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस बारे में किसान नेता महाराज सिंह कन्हडी ने कहा कि दिल्ली में सरकार की ओर से पहले राकेश टिकैत को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
इसी प्रकार अब गांव हिम्मतपुरा के 2 किसान गुरमीत व मलकीत को दिल्ली के अलीपुर थाना में गिरफ्तार किया गया है। यदि सरकार ने शीघ्र उनको नहीं छोड़ा तो टोहाना उप मंडल के गांव में पंचायत करके बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर दबाव बनाने के लिए ऐसी ओछी राजनीति की जा रही है, जिसे किसान वर्ग बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन