फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Protest against BJP candidate Ashok Tanwar in Karnauli village of Fatehabad

Haryana: फतेहाबाद के गांव करनौली में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का किया विरोध, किसानों ने नारेबाजी की

Mon, 01 Apr 2024 02:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 02:49 PM IST
सार

तंवर के गांव से जाने के बाद ही किसानों का प्रदर्शन खत्म हुआ। इसके बाद अशोक तंवर अगले गांव ढाणी चानन की ओर बढ़ गए।

विज्ञापन
Haryana: Protest against BJP candidate Ashok Tanwar in Karnauli village of Fatehabad
अशोक तंवर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव करनौली में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के विरोध में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने नारेबाजी की। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोका और उसके बाद तंवर गाड़ी में बैठकर काफिले के साथ आगे बढ़े।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव भी अशोक तंवर के साथ थे। दरअसल, सोमवार को गांव करनौली से अशोक तंवर के प्रचार अभियान के तहत पहली जनसभा का आयोजन किया गया था। जैसे ही अशोक तंवर अपनी जनसभा खत्म करके जाने लगे तो उन्हें देखते ही पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


किसान नारेबाजी करते हुए तंवर की गाड़ी के चारों तरफ इकट्ठे हो गए। विरोध प्रदर्शन की पहले से आशंका होने के कारण काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इन पुलिसकर्मियों ने किसानों को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंवर ने खिड़की पर खड़े होकर विरोध करने वालों की तरफ हिलाया हाथ
विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की तरफ गाड़ी की खिड़की में खड़े होकर भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इससे किसानों ने और तेजी से बीजेपी सरकार व अशोक तंवर के मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। किसानों ने यहां तक भी कह दिया कि हारेगा। पुलिसकर्मियों ने किसानों को रोका तो उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed