फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Laxman Napa will file a defamation case against Sunita Duggal

Haryana: सुनीता दुग्गल के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे लक्ष्मण नापा, अनर्गल टिप्पणी का आरोप

Mon, 09 Sep 2024 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 11:14 PM IST
सार

लक्षमण नापा का दावा है कि ओड समाज सुनीता दुग्गल का चुनाव में बहिष्कार करेगा और गांवों में पुतले फूंके जाएंगे। 

विज्ञापन
Haryana: Laxman Napa will file a defamation case against Sunita Duggal
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक लक्ष्मण नापा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद की रतिया सीट से विधायक लक्ष्मण नापा ने कंबोज ने रतिया से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के कोर्ट में मानहानि का केस दायर करेंगे। साथ ही पुलिस थाने में भी उनके खिलाफ शिकायत दी जाएगी।

विज्ञापन



वीडियो में सुनिए किसने क्या कहा।
रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल ने नामांकन दाखिल करने से पहले लक्ष्मण नापा पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ अनर्गल टिप्पणी कर दी थी। इससे खफा विधायक लक्ष्मण नापा ने शाम को कंबोज धर्मशाला में समर्थकों की बैठक बुलाई। नापा समर्थकों और ओड समाज के लोगों ने सुनीता दुग्गल का बहिष्कार करने और मंगलवार को उनका पुतला फूंकने की घोषणा की।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मण नापा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पांच साल विधायक रहे हैं। उन्होंने रतिया हलके में करीब 2200 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवा दिए हैं। मगर, उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह किसी भी कीमत पर उसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका निजी जीवन साफ सुथरा है और कभी उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। इस मौके पर भगवान दास कंबोज, शिव जोधा, इंद्रजीत नापा, शिवदयाल, नरेश जोधा, बिट्टू, सरवन खांबरा, महेंद्र नापा, सोमाराम, जीतराम, सचिन मजोका, सुरेंद्र रतनगढ़ सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed