फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: CM Saini said - those officers who did not work impartially will have to answer

Haryana: सीएम सैनी बोले- जिन अधिकारियों ने निष्पक्षता से काम नहीं किया, उन्हें जवाब देना पड़ेगा

Tue, 28 May 2024 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 11:30 PM IST
सार

पंजाब के मूनक में रैली में जाते समय मुख्यमंत्री नायब सैनी टोहाना रुके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीट व करनाल उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
Haryana: CM Saini said - those officers who did not work impartially will have to answer
पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 4 जून के बाद भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता काम करवाने के लिए अधिकारियों के पास आता है, तो अधिकारी को उसका काम करना होगा। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं। यदि किसी ने काम करने से टालमटोल किया तो उसका जवाब देना पड़ेगा। चुनाव के दौरान भी कुछ अधिकारियों की शिकायतें आई हैं, उन्होंने निष्पक्षता से काम नहीं किया है। इसकी रिपोर्ट ली जा रही है, उनसे जवाब लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंजाब के मूनक में भाजपा के समर्थन में हुई रैली में जाने से पहले टोहाना के शहीद चौक पहुंचे। सैनी का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीट व करनाल उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। 11 कमल के फूल खिलने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिरसा सीट भी भाजपा बड़े मार्जिन से जीतेगी। वह पंजाब में प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं। पंजाब में चाहे कांग्रेस, अकाली दल या आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है, सभी ने वहां की जनता का हमेशा शोषण किया है। पंजाब की जनता अब समझ चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिए तैयार है। पंजाब की जनता नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे में सहयोग करने का मन बना चुकी है।

2029 में ढह जाएगा कांग्रेस का ढांचा
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का ढांचा भ्रष्टाचार की जर्जर हालत में खड़ा है, जो 2029 के चुनाव में पूरी तरह ढह जाएगा। अब लोगों का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव में भी 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था। मगर वह एक भी जीत नहीं सकी। यही हाल इस बार भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed