फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Chief Minister in Ratia on Friday, farmer organizations announced to protest

Haryana: मुख्यमंत्री शुक्रवार को रतिया में, किसान संगठनों ने किया विरोध करने का एलान

Thu, 04 Apr 2024 05:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 05:04 PM IST
सार

एसडीएम जगदीश चंद्र ने किसान संगठनों के साथ बैठक की है, प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते फ्लैग मार्च निकाला गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Chief Minister in Ratia on Friday, farmer organizations announced to protest
किसान संगठन बैठक कर मुख्यमंत्री आगमन के विरोध की रणनीति बनाते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा क मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को  फतेहाबाद के रतिया शहर की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करने आएंगे। इसको एक तरफ जहां पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं किसान संगठनों से जुड़े लोग मुख्यमंत्री को घेरने की तैयारियां कर रहे हैं।

विज्ञापन


किसान संगठनों के एलान के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है तथा किसानों के विरोध को देखते हुए वीरवार सुबह एसडीएम जगदीश चंद्र ने पुलिस प्रशासन व किसान संगठनों के साथ मिलकर बैठक की।
विज्ञापन


उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, बैठक में किसानों ने सकारात्मक रूप दिखाया, लेकिन बाद में किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के विरोध का एलान कर दिया गया। इसकी सूचना प्रशासन को मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध होने का दावा करते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं, किसान संगठनों ने भी मुख्यमंत्री के विरोध करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक तंवर व विधायक का ग्रामीण क्षेत्र में विरोध कर चुके हैं किसान
किसानों की मांगों को भाजपा सरकार द्वारा हल न किए जाने के चलते रतिया विधानसभा क्षेत्र के किसान रोष से भरे हुए हैं। रोषस्वरूप भाजपा के सिरसा से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर व विधायक लक्ष्मण नापा का किसान संगठन लगातार विरोध कर चुके हैं। गांवों में उनके कार्यक्रम स्थल पर पिछले तीन-चार दिनों से लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के रतिया आगमन पर पगड़ी संभाल जट्टा के किसान पूछेंगे सवाल : मनदीप
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने वीडियो जारी कर अपने संगठन से जुड़े किसानों को शहर के बस स्टैंड के पास सामुदायिक केंद्र में एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के आगमन पर पहले विरोध नहीं करेंगे बल्कि मुख्यमंत्री से शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की मांगों को लेकर सवाल-जवाब करेंगे। मनदीप नथवान ने कहा कि सरकार ने अब तक बाढ़ का मुआवजा किसानों को नहीं दिया, किसानों के खिलाफ रोज नए कानून बनाए जा रहे हैं। किसानों को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली नहीं जाने दिया गया, उनके रास्तों पर कीलें लगाई गई। इन सब सवालों सहित 18 सवाल उन्होंने तैयार किए हैं, जो वे हर मौके पर भाजपा प्रत्याशी से पूछ रहे हैं। यही 18 सवाल अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रतिया आगमन पर पूछे जाएंगे। अगर प्रशासन ने उन्हें सवाल पूछने से रोका तो वह मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

उधर, प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा आम चुनाव-2024 को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र व डीएसपी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में वीरवार को रतिया शहर व गावों में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने को लेकर तमाम प्रबंध पूर्ण किए जा चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का विश्वास दिलाया तथा शांतिपूर्वक मतदान करवाने में सहयोग करने की अपील की।

मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध करेंगे : निर्भय सिंह
मुख्यमंत्री के रतिया आगमन पर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के सदस्य किसान शुक्रवार सुबह शहीद देवेंद्र सिंह पार्क में इकट्ठे होकर फतेहाबाद रोड पर जाकर मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे और काले झंडे भी दिखाएंगे। हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। प्रदेश में बाढ़ के कारण बहुत नुकसान हुआ। परंतु सरकार ने अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया। दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर गोलियां भी चलाई गई। इसके विरोध में ही यूनियन सदस्य अजीतसर गुरुद्वारे के सामने पहुंचकर अन्य संगठनों के साथ मिलकर विरोध करेंगे। -निर्भय सिंह, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां


भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ भी करेगी विरोध : चहल
किसान संगठनों की हुई बैठक में मुख्यमंत्री के साथ-साथ भाजपा नेताओं का गांव-गांव में विरोध करने का भी निर्णय लिया गया है। किसान सुबह अजीतसर गुरुद्वारे में इकट्ठे होकर फतेहाबाद रोड पर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध करेंगे। -राजेंद्र सिंह चहल, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed