{"_id":"6a6e29bb65ad0ee6d30a5ddc","slug":"haridwar-special-bus-service-launched-for-the-convenience-of-pilgrims-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158444-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार स्पेशल बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार स्पेशल बस सेवा शुरू
Sat, 01 Aug 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शनिवार को हरिद्वार जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाते अधिकारी। संवाद
फतेहाबाद। सावन मेले में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनिवार से हरिद्वार स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद और पानीपत मार्ग से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। बस सेवा शुरू होने से फतेहाबाद सहित आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को सीधी यात्रा का विकल्प मिलेगा।
फतेहाबाद डिपो के मुख्य निरीक्षक राम सिंह ऐचरा ने बताया कि बस सिरसा से शाम 5 बजे रवाना होगी। इसके बाद फतेहाबाद से शाम 6 बजे, हिसार से शाम 7:20 बजे और हांसी से रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए बस हरिद्वार पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद डिपो की ओर से पहले भी हरिद्वार बस सेवा संचालित की जा रही है। सावन माह में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण अतिरिक्त बस शुरू की गई है।
हरिद्वार से वापसी के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह 5 बजे और 8:30 बजे बसें कुरुक्षेत्र और कैथल मार्ग से रवाना होंगी। इसके अलावा सुबह 10:30 बजे और 11:30 बजे पानीपत और हिसार मार्ग से बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने या सीट संबंधी जानकारी के लिए 01667-220617 और 01667-220620 पर संपर्क किया जा सकता है।