फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hanuman burned Lanka, Vibhishana sought refuge in Rama.

Fatehabad News: हनुमान ने लंका जलाई, राम की शरण में आए विभीषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hanuman burned Lanka, Vibhishana sought refuge in Rama.
टोहाना। सैनी राम नाटक क्लब की ओर रामलीला मैदान में मंगलवार रात को लंका दहन और विभीषण के श्री राम की शरण में पहुंचने के प्रसंग का मंचन हुआ। इससे पूर्व दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर माता दुर्गा की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में दर्शाया गया कि हनुमान जी सीता माता की खोज करते हुए अशोक वाटिका पंहुचे। हनुमान जी ने माता सीता को श्रीराम की मुद्रिका दिखाकर उनका दुख दूर किया। सीता माता राम के संदेश से भावुक हो उठीं। इसके बाद हनुमान जी ने अशोक वाटिका के फलों को खाया। जब राक्षसों ने उन्हें तंग किया तो हनुमान जी ने वीरता दिखाते हुए राक्षसों को मार भगाया। इसी बीच रावण का पुत्र मेघनाद अपने सैनिकों सहित आया और हनुमान जी से भयंकर युद्ध हुआ। अंत में ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर मेघनाद ने हनुमान जी को बांध लिया और रावण की सभा में ले गया। सभा में हनुमान जी और रावण के बीच तीखे संवाद हुए।
विज्ञापन

हनुमान जी ने रावण को राम का संदेश सुनाया और अधर्म छोड़कर श्रीराम की शरण में आने का उपदेश दिया। रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई गई। फिर भी हनुमान जी ने अपनी शक्ति से लंका में हाहाकार मचा दिया और नगर के अनेक भवनों को अग्नि में जला दिया। रावण द्वारा विभीषण को लंका से निकलना, राम की ओर से रावण को अंतिम चेतावनी व समझाने के लिए अंगद को लंका भेजना आदि दृश्य पेश किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्रीदेव, डॉ दीपांश भाटिया, डॉ. नीरज , मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन, कुलबंत सैनी रहे। प्रधान बलदेव सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed