फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   GYM room lanter was fall down in school

स्कूल में बनाए जा रहे जिम के कमरे का लेंटर गिरा

Tue, 29 Oct 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
GYM room lanter was fall down in school
जाखल के गांव चुहड़पुर में जिम के कमरे का गिरा लेंटर से बिखरा मलबा। - फोटो : Fatehabad
जाखल के गांव चुहडपुर के मिडिल स्कूल में बनाए जा रहे एक जिम के कमरे का लेंटर निर्माण के दौरान गिर गया। लेंटर के गिरने से इस में काम कर रहे दो मजदूरों को चोटे आई हैं जिन्हें तुरंत टोहाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गांव चुहड़पुर के राजकीय मिडिल स्कूल में ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक जिम का कमरा बनाया जा रहा है। करीब 40 बाई 25 फीट के इस कमरे का आज लेंटर डाला जाना था। बताया गया है कि लेंटर का कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका था। जिसके बाद अभी काम चल रहा था लेकिन अचानक ही उसका लेंटर गिर गया, जिसके कारण वहां पर काम कर रहे दो मजदूरों को चोटें लगी। घटना का पता चलते ही गांव के सरपंच सुखचैन सिंह व अन्य ग्रामवासी मौके पर पहुंच गए । जिन्होंने तुरंत घायल मजदूरों को वहां से निकालते अस्पताल में उपचार करवाया। बताया गया है कि ग्राम पंचायत के द्वारा करीब 9 लाख की लागत से इस जिम के कमरे का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। जिसका निर्माण कार्य आज लेंटर तक पहुंच चुका था। गांव के सरपंच सुखचैन सिंह ने इस बारे कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार से कोई भी कमी नहीं थी व काम भी क्वालिटी युक्त हो रहा है। लेकिन अचानक ही लेंटर गिर गया। जिस समय लेंटर गिरा वह आधा काम पूरा करवाने के बाद एक जरूरी काम से वहां से निकला था। जिसके पीछे से यह घटना घट गई। सरपंच सुखचैन सिंह ने कहा कि घायल मजदूरों को तुरंत उपचार दिलाया गया है व उन्हें घर पर भेज दिया गया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन इसकी जांच करवा कर पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed