{"_id":"67d868d5d04dd376380f9dac","slug":"gurugrams-nitin-won-the-title-of-mr-haryana-kuldeep-became-mr-fatehabad-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-130801-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नितिन ने जीता मिस्टर हरियाणा का खिताब, कुलदीप बने मिस्टर फतेहाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नितिन ने जीता मिस्टर हरियाणा का खिताब, कुलदीप बने मिस्टर फतेहाबाद
Mon, 17 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
मिस्टर हरियाणा और मिस्टर फतेहाबाद को सम्मानित करते अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में रविवार को आयोजित मिस्टर हरियाणा सीनियर व मिस्टर फतेहाबाद बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के परिणाम जारी किए गए। जिसमें मिस्टर 2025 हरियाणा का खिताब नितिन कुमार यादव गुरुग्राम ने जीता। वहीं मिस्टर फतेहाबाद कुलदीप गढ़वाल रहे। अतिथियों ने विजेताओं को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन दि फतेहाबाद बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से करवाया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से बॉडी बिल्डरों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। निर्णायक मंडल में आनंद कादयान, सुरेन्द्र यादव, कुलदीप ठकरान गुरुग्राम, अमित कादयान सिविल सर्विसेज बोर्ड दिल्ली, नवनीत नांदल कैथल व राकेश शर्मा यमुनानगर शामिल रहे।
एसोसिएशन के महासचिव सुभाष आर्य ने बताया कि मिस्टर हरियाणा प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा के सुजल ने प्रथम, सिरसा के सौरभ ने द्वितीय तथा कैथल के अनिल कुमार ने तृतीय स्थान पाया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम के सलमान खान, सिरसा के रोहित व गुरुग्राम के सूरज ने, 65 किलो भार वर्ग में रेवाड़ी के अमन, सिरसा के रामअवतार व सिरसा के ही मेजर सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
इसी तरह 70 किलो भार वर्ग में यमुनानगर के अमन चिनालिया, करनाल के करण व गुरुग्राम के अंकित यादव, 75 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम के कुलदीप, हिसार के जतिन व सोनीपत के सुंदर लाल, 80 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम के परविंदर, हिसार के पीयूष व गुरुग्राम के राकेश कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया।
85 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम के नितिन कुमार, रोहित यादव और हिमांशु, 90 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम के विनीत व सचिन, 100 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम के प्रवीन और रोहतक के विजय हुड्डा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। मेन फिजिक ग्रुप ए में गुरुग्राम के सलमान खान और अंकित यादव ने तथा ग्रुप बी में गुरुग्राम के विनीत व फतेहाबाद के योगेश प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।