{"_id":"6a4e8d442954f273630d514d","slug":"gurnoor-who-represented-the-country-at-the-world-championship-was-honored-with-a-cash-prize-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157036-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विश्व चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करने वाले गुरनूर को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विश्व चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करने वाले गुरनूर को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया
Wed, 08 Jul 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी गुरनूर को सम्मानित करते सीएम।
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट गुरनूर पूनिया को सरकार की ओर से पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने गुरनूर को उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।
गांव ढाणी बिंजा लांबा के रहने वाले गुरनूर पूनिया ने विश्व साइक्लिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने के साथ-साथ नेशनल गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 35 और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में पांच पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन खिचड़ का कहना है कि गुरनूर की सफलता में उनके पिता एवं साइक्लिंग कोच सुनील पूनिया का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सुनील पूनिया ने न केवल अपने बेटे का मार्गदर्शन किया बल्कि फतेहाबाद में साइक्लिंग खेल को नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
-
सरकार की खिलाड़ी-हितैषी नीतियों, खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने की परंपरा, बेहतर खेल अधोसंरचना और पारदर्शी पुरस्कार व्यवस्था के कारण खिलाड़ी विभिन्न खेलों में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
-सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद