फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gunmen deployed to protect contractor after firing

Fatehabad News: फायरिंग के बाद ठेकेदार की सुरक्षा में गनमैन तैनात

Thu, 10 Oct 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 10 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gunmen deployed to protect contractor after firing
भूना। शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर फायरिंग के मामले में वीरवार को सीआईए फतेहाबाद व टोहाना तथा भूना पुलिस की अलग-अलग तीन टीमों ने फतेहाबाद रोड पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। वहीं, इस वारदात के बाद एसपी आस्था मोदी ने ठेकेदार की सुरक्षा के लिए एक गनमैन तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं मगर ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा ने सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। ठेकेदार का आरोप है कि बदमाशी की आड़ में विक्रम भांभू ठेकेदारों पर दबाव बनाकर कमीशन लेना चाहता था। जब उसकी बात नहीं मानी तो फायरिंग का सिलसिला शुरू हो गया। 5 मई 2019 को गोरखपुर शराब ठेके पर विक्रम भांभू व मनदीप सिरसा ने गोलियां चलाकर उसे घायल कर दिया था। घटना में गोली ठेकेदार के बाजू में लगी थी।
विज्ञापन

वहीं 8 सितंबर 2019 को गैंग सरगना के कहने पर अमन, जगजीत उर्फ जज, विक्रम नैन सहित चार-पांच बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था और गोली ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा के पांव में लग गई थी। वहीं, दो नकाबपोश बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर आकर 21 सितंबर 2021 को नाढोड़ी शराब ठेके पर कई राउंड फायर किए। सहायक ठेकेदार रामनिवास को धमकियां दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लंबे समय से भांभू गैंग के सरगना के साथ शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा की कमीशन नहीं देने व विक्रम भांभू के खिलाफ हत्या प्रयास के मामले में गवाही देकर सजा करवाने के चक्कर में दुश्मनी चल रही है। ठेकेदार को डेढ़ वर्ष तक पुलिस सुरक्षा भी दी गई और उसका हथियार रखने के लिए लाइसेंस भी बना दिया गया। परंतु जनवरी 2023 के बाद ठेकेदार की सुरक्षा में तैनात गनमैन हटा दिया था।

बुधवार को दिनदहाड़े जांडली कलां बस स्टैंड पर शराब ठेकेदारों पर चार बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी के आदेश पर सीआईए फतेहाबाद प्रभारी सुरेंद्रा व टोहाना सीआईए प्रभारी अशोक कुमार तथा भूना पुलिस टीम प्रभारी रामपाल खिलेरी विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed