{"_id":"6aef58bb62937894710f7e7a","slug":"guest-teachers-to-stage-protest-on-diwali-demanding-regularization-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164327-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नियमितीकरण की मांग पर अतिथि अध्यापक दिवाली पर जताएंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नियमितीकरण की मांग पर अतिथि अध्यापक दिवाली पर जताएंगे विरोध
Sat, 07 Nov 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ और सर्व कर्मचारी संघ। संवाद
रतिया। नियमितीकरण की मांग कर रहे अतिथि अध्यापक दिवाली पर विरोध स्वरूप कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के प्रति नाराजगी जताएंगे। इसके बाद आंदोलन के 147वें दिन 15 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय प्रदर्शन कर मॉक पार्लियामेंट आयोजित की जाएगी।
प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग के नकारात्मक स्पीकिंग ऑर्डर की प्रतियां जलाकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को रतिया की कंबोज धर्मशाला में राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ और सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में लिया गया।
संघ नेता सीएन भारती ने कहा कि अतिथि अध्यापक पिछले 21 वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया है। कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय के सामने 2014 की तीन वर्षीय नियमितीकरण नीति के तहत पक्का करने की मांग पर उनका धरना 136वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव कृष्ण नैन ने शिक्षा विभाग के नकारात्मक स्पीकिंग ऑर्डर को न्यायिक आदेशों की भावना के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि जून 2014 की नीति के तहत कॉलेज कैडर के अतिथि प्रोफेसरों को नियमित किया जा चुका है। समान परिस्थितियों वाले स्कूल शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिला।
महिला विंग की अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हर महीने दूसरे शनिवार को 24 घंटे का पहरा दिया जाता है। 15 नवंबर के प्रदर्शन में भी बड़ी संख्या में महिला शिक्षक शामिल होंगी।