{"_id":"5f3672ee8ebc3e3d0f459f3e","slug":"gst-thieve-through-fraud-firm-fatehabad-news-rtk5687397167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक के नाम खोली फर्जी फर्म, करोड़ों का लेनदेन कर की जीएसटी चोरी, बाप-बेटे पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक के नाम खोली फर्जी फर्म, करोड़ों का लेनदेन कर की जीएसटी चोरी, बाप-बेटे पर मामला दर्ज
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा में ऑटो चलाने वाले चालक के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्म बनाकर जीएसटी चोरी की गई है। यहां तक खरीद-बेच के गिफ्ट कार्ड भी स्वाइप किए गए हैं। 20 दिन बाद दूसरी फर्जी फर्म का खुलासा हुआ है। इससे पहले चाट वाले के नाम पर फर्जी फर्म बनाने का खुलासा हुआ था। शहर पुलिस ने मामले में ऑटो चालक सिरसा के गांव नटार निवासी मदन की शिकायत पर आरोपी फतेहाबाद के भट्टूमंडी निवासी अशोक गोयल व उसके बेटा आशीष के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के गांव नटार निवासी मदन ने बताया कि वह शहर सिरसा में ऑटो चलाता है। अजान मंडी व आसपास की दुकानों का सामान खल, गुड़, चीनी आदि की सप्लाई करता है। शिकायत में बताया कि वह भट्टूकलां मंडी में अशोक कुमार के पास अपने काम के लिए आता जाता था। कई बार अनाज मंडी सिरसा में आढ़तियों के पास मिलता रहता था। अशोक ने उससे पूछा कि कितने पैसे कमा लेते हो, जिस पर वह कहता था कि गुजारा हो जाता है। उसने अशोक से कहा था कि अगर उसे लोन मिल जाए तो वह टाटा एस खरीद लेगा ताकि उसका अच्छा काम चल सके। आरोप है कि अशोक ने बताया कि उसका बड़ा कारोबार है। वह सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंजाब व राजस्थान में कारोबार करता है, तुझे लोन दिला देगा। मैं तुम्हारा बैक खाता खुलवा देता हूं जो खाता पुराना होने पर आपको आपकी जरूरत के लिए लोन आसानी से मिल जाएगा। दिसंबर 2019 में अशोक ने उसे फतेहाबाद में अनाजमंडी की एक दुकान में बुलाया। उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड व फोटो ले लिए और कुछ कागजात पर साइन करवा लिए। उसके कुछ दिन बाद फिर फतेहाबाद अनाजमंडी स्थित एक दुकान पर बुलाया और कहने लगा कि जैम पैकर्स के नाम से फर्म बना दी है। इसके आधार पर चालू खाता खुल जाएगा। मुझे अशोक कुमार गोयल ने 20 हजार रुपये भी दिए। उसके बाद अशोक कुमार गोयल ने उसी दुकान पर फिर बुलाया तथा कहने लगा कि मुझे बद्दी हिमाचल प्रदेश में घूमने जाना है। वहां पर मेरा कारोबार भी है। तुम मेरे साथ चलो। वहां जाकर भी मेरा बैंक में खाता खुलवा दिया। शिकायत में मदन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अशोक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। उसने फर्जी कंपनी बनाकर कारोबार कर रखा है। मुझे शक हुआ तो मैंने अपने स्तर पर पर पता किया तो पता चला कि मेरी फर्म के बैंक खातों में करोडो़ं रुपये का लेनदेन हुआ था, जिनमें से उसने एक भी नहीं किया। आरोप है कि अशोक फर्जी बिलिगं के साथ बिना किसी सामान की खरीद- बेच के फर्जी तरीके से गिफ्ट कार्ड स्वाइप करने का भी काम करता है, जिसमें आरोपी अशोक का लड़का आशीष गोयल भी शामिल है।
पहले चाट वाले के नाम खोली फर्जी फर्म
20 दिन पहले चाट की रेहड़ी लगाने वाले ने उसके नाम पर फर्जी फर्म बनाने का खुलासा किया था। सिरसा निवासी चाट रेहड़ी लगाने वाले के नाम पर बहादुरगढ़ और कुरुक्षेत्र में स्टील की फर्जी फर्म बना दी गई। इस मामले में भी अशोक गोयल पर आरोप लगे थे। इस मामले में भट्टू पुलिस ने सिरसा निवासी राजेश की शिकायत पर भट्टूमंडी निवासी अशोक गोयल, सिरसा निवासी ललित गोयल और सिरसा के जमाल निवासी अनिल गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
सिरसा निवासी ऑटो चलाने वाले ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके नाम पर बाप-बेटे ने फर्जी फर्म खोलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी फतेेहाबाद।