{"_id":"65e21248babbd3b02a091290","slug":"greenery-will-start-in-the-first-phase-with-rs-1-crore-95-lakh-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-113633-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 1 करोड़ 95 लाख से होगी पहले चरण में हरियाली की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 1 करोड़ 95 लाख से होगी पहले चरण में हरियाली की शुरुआत
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में हरे भरे पौधे लगाने के लिए वन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग ने फिलहाल तीन क्षेत्रों में पौधे लगाने व नर्सरी की मरम्मत के लिए 1 करोड़ 95 लाख रुपये के टेंडर लगाए हैं। इन टेंडरों के खुलने के बाद पहले चरण में पौधरोपण का कार्य आरंभ किया जाएगा और पहले चरण में करीब 4 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। ज्ञात रहे कि पिछले साल वन विभाग ने जिले में 7 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया था, लेकिन बाढ़ की वजह से कई पौधे पानी में बह गए थे। इस बार इन पौधों की पूर्ति करने के लिए विभाग पहले से ही तैयार है।
जिले में हर साल वन विभाग की ओर से नए पौधों को लगाया जाता है, ताकि वन क्षेत्र और सड़कों पर हरियाली की कमी ना हो। इसी को लेकर अब वन विभाग ने इसी तैयारी आरंभ कर दी है। वन विभाग ने पौधरोपण के लिए पहले चरण की तैयारी भी आरंभ कर दी है। इस बार वन विभाग ने जिले में 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है। जिसके पहले चरण में 4 लाख पौधे लगाने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। पहले चरण में उन क्षेत्रों में पौधारोपण होगा, जहां पर बाढ़ के प्रभाव के कारण पिछले साल नए लगाए गए पौधों को नुकसान हुआ था।
रतिया, ब्राह्मणवाला व फतेहाबाद के लिए टेंडर जारी
वन विभाग ने पौधरोपण करने के लिए रतिया, फतेहाबाद व ब्राह्मणवाला क्षेत्र के लिए टेंडर जारी किए हैं। रतिया में बाढ़ के कारण पौधों को अधिक नुकसान हुआ था, यहां पर पौधरोपण के लिए 73 लाख 47 हजार 950, ब्राह्मणवाला में 50 लाख 54 हजार 115 तथा फतेहाबाद में 44 लाख 46 हजार 686 रुपये का टेंडर जारी किया है। टेंडर पूरे होने के बाद संबंधित एजेंसी को पौधरोपण का कार्य दिया जाएगा और बाद में उनको पौधे सरकारी नर्सरियों से वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
फतेहाबाद की नर्सरी की भी होगी मरम्मत
फतेहाबाद में स्थित वन विभाग की सरकारी नर्सरी की भी मरम्मत होगी। इसके लिए विभाग ने 27 लाख 57 हजार 235 रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत सरकारी नर्सरी में नई पौध तैयार करने, नर्सरी में खाद आदि का प्रबंध करने व नर्सरी के रखरखाव का जिम्मा दिया जाएगा।
कोट
फतेहाबाद में पहले चरण में 4 लाख पौधे इस सीजन में लगाए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जिसमें पौधरोपण के साथ-साथ नर्सरियों में होने वाले कार्य भी करवाए जाएंगे। नई पौध को भी तैयार करवाया जाएगा और एजेंसियों के माध्यम से जिले में पौधरोपण का कार्य करवाया जाएगा।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।