फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Grandfather misdeed his granddaughter in Bhuna Fatehabad accused arrested

हरियाणा में रिश्ते तार-तार: दादा ने पोती को बनाया हवस का शिकार, बच्ची की हालत देख माता-पिता की फटी रह गई आंखें

Tue, 03 Dec 2024 06:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (फतेहाबाद) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Dec 2024 06:44 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में रिश्ते में दादा लगने वाले एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार कर दी। आरोपी ने नौ साल की बच्ची (पोती) से दुराचार किया। बच्ची को अकेला देख उसकी नियत में खोट आया और उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।   

विज्ञापन
Grandfather misdeed his granddaughter in Bhuna Fatehabad accused arrested
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

हरियाणा के जिला फतेहाबाद में रिश्ते तार-तार और शर्मसार हुए हैं। फतेहाबाद के भूना के एक गांव में दादा ने पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यहां एक 55 साल के व्यक्ति ने रिश्ते में नौ साल की पोती के साथ यह घिनौनी हरकत की है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करके आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


घटना रविवार की है, जब 9 साल की मासूम अपने घर पर खेल रही थी। मौका पाकर अधेड़ उम्र के आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय बच्ची के माता-पिता शोकसभा में शामिल होने के लिए टोहाना गए थे। जब वापस लौटे तो बच्ची बच्ची को देख उनकी आंखें फटी रह गई। बच्ची खून से सनी हुई थी और उसका रो-रो कर बुरा हाल था। बच्ची की मां ने जब उसे पूछा तो बच्ची ने बताया कि दूर के रिश्ते में दादा लगने वाले गांव सनियाना निवासी सूरजभान ने उसके साथ गलत काम किया है। 
विज्ञापन


बच्ची का चल रहा उपचार
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला जांच अधिकारी गीता देवी को तत्काल प्रभाव से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने आरोपी सूरजभान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, मासूम बच्ची का सरकारी अस्पताल में उपचार करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौतेली बेटी के साथ भी किया था दुष्कर्म
आरोपी सूरजभान ने वर्ष 2015 में पहले अपनी 11 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया था। आरोपी को उस मामले में न्यायालय में दोषी पाए जाने पर 20 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। आरोपी सात साल की सजा काटने के बाद करीब 11 महीने पहले हाईकोर्ट से जमानत पर आया हुआ था। रविवार दोपहर बाद मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करके फिर से हैवानियत का रूप दिखा दिया। बच्ची की मां ने रोते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed