फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Grandfather in relationship raped 9 year old granddaughter, police arrested and sent her to jail

Fatehabad News: रिश्ते में दादा ने 9 साल की पोती के साथ दुष्कर्म किया, पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा

Wed, 04 Dec 2024 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Dec 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Grandfather in relationship raped 9 year old granddaughter, police arrested and sent her to jail
भूना। क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की बच्ची के साथ रिश्ते में उसके 55 वर्षीय दादा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करके आरोपी को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। घटना रविवार दोपहर बाद की है, जब 9 साल की बच्ची अपने घर में खेल रही थी। इस दौरान अधेड़ ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय बच्ची के माता-पिता शोकसभा में टोहाना गए हुए थे। जब वापस लौटे तो बच्ची खून से सनी हुई थी और रो रही था। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि दूर के रिश्ते के दादा ने उसको दबोच कर दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की मां ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने वारदात स्थल पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं की जांच की और महिला जांच अधिकारी गीता देवी को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

---------
सौतेली बेटी के साथ भी किया था दुष्कर्म
आरोपी ने वर्ष 2015 में पहले अपनी 11 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया था। आरोपी को उस मामले में न्यायालय में दोषी पाए जाने पर 20 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। आरोपी सात साल की सजा काटने के बाद करीब 11 महीने पहले हाईकोर्ट से जमानत पर आया हुआ था। रविवार दोपहर बाद अब पोती के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की मां ने आरोपी को फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुष्कर्म के ही मामले में हाईकोर्ट से जमानत पर आया हुआ था। पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
जगदीश काजला, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed