फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government should take immediate action on wrestling association president and send him behind bars: Chautala

कुश्ती संघ अध्यक्ष पर तुरंत एक्शन लेकर उसे सलाखों के पीछे भेजे सरकार : चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Government should take immediate action on wrestling association president and send him behind bars: Chautala
फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला।
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेलों को बर्बाद करने का काम किया है। सरकार की नीतियों के विरोध में पहले किसान सड़क पर थे, फिर जवान सड़क पर आए और अब पहलवान भी सड़क पर बैठे हैं। जो भाजपा कभी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करती थी, आज वही भाजपा बेटियों का शोषण करने वाले अपने सांसद को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वे बुधवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार के समय खिलाड़ियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाता था। इसी का परिणाम रहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम विश्वभर में चमकाने का काम किया। ये खिलाड़ी आज न्याय की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं तो भाजपा सरकार आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार को कुश्ती संघ अध्यक्ष पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए और उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान बलविंद्र कैरो, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, कार्यालय प्रभारी नछत्तर सिंह मल्हान, प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी पेंशन कटी है, उनको सरकार बनने पर ब्याज समेत वापस देंगे
ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपये की जाएगी। इस सरकार ने जिन लोगों की पेंशन काटी है, उन लोगों की पेंशन ब्याज समेत उनके घर पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल चुकी है। हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा प्रदेश में जहां से गुजर रही है, वहां लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed