{"_id":"689ccc8be295ed1bb0062a6e","slug":"government-primary-teachers-association-submitted-memorandum-regarding-demands-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-138533-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
Wed, 13 Aug 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान व अन्य। संव
टोहाना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड के सदस्यों ने प्रधान गुरनाम सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल फोगाट से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान प्राइमरी अध्यापकों की समस्याओं, स्कूलों में जर्जर कमरों, एमडीएम, राशन सप्लाई, एसीपी मामले व मेडिकल बिल के बारे में चर्चा की। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने ज्यादातर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया व अन्य को उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर महासचिव विनोद कुमार, संगठन सचिव कृष्ण लांबा, उप प्रधान पीरचंद, जिला प्रेस सचिव नवीन भाटिया, सुमित खट्टर, सुरेश कुमार व कुलदीप सिंह आदि अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन