फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government accused of breaking promises

Fatehabad News: सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

Wed, 03 Sep 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government accused of breaking promises
बैठक में प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर चर्चा करते मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्र
फतेहाबाद। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान पूर्ण कंबोज ने की वहीं राज्य महासचिव हितेंद्र सिहाग विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 7 सितंबर को शिक्षामंत्री के कैंप कार्यालय पानीपत में प्रस्तावित प्रदर्शन में बढ़चढ़ भाग लेने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कंबोज व सिहाग ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बातचीत करके लगातार वादाखिलाफी कर रही है। 7वें केंद्रीय वेतन आयोग में कम से कम 16900 और सबसे अधिक 182200 रुपये वेतन निश्चित किया गया है। इसका अनुपात लगभग 1:14 बनता है इसे कम कर करके 1:7 किया जाए। इस अनुसार ग्रुप-डी कर्मचारी का 26 हजार रुपये वेतन बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार व वेतन आयोग का गठन और 25 अगस्त 2014 मंत्रीमंडल के फैसले अनुसार 7वां वेतन आयोग मिलना चाहिए। एसीपी 5, 10, 15 प्रोमोशनल पदानुसार दी जाए, आरक्षित बैकलॉग, नियमितिकरण की नीति एवं स्थायी भर्ती का प्रबंध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में त्रिलोक सिंह, महावीर सिंह, कृष्ण कुमार, दिलीप , राजेश, मनीष , विनोद भांभू , रतन लाल , कलावती, देवीलाल, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed