फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gorakhpur's Sushma ran the fastest in 400 meter race

Fatehabad News: 400 मीटर में गोरखपुर की सुषमा दौड़ीं सबसे तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur's Sushma ran the fastest in 400 meter race
भूना में गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेती महिला प्रतिभागी। संवाद - फोटो : मृतक संकेत।
भूना। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भूना के तत्वावधान में मंगलवार को महिलाओं की एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सीनियर सुपरवाइजर पंकज शर्मा, स्वीटी और राजेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर मंगलेश नेहरा व सपना पाबड़ा ने की।
विज्ञापन


खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 25 गांवों की महिला व लड़कियों ने भाग लिया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोरखपुर की सुषमा प्रथम व ढाणी डूल्ट की टीनू द्वितीय और चंद्रावल की निर्मला तृतीय स्थान पर रही। मंच संचालन सुपरवाइजर मोनिका ने किया जबकि समापन पर प्रतिभागी विजेता और उपविजेता खिलाड़ी महिलाओं व लड़कियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महा सिंह, रामकिशन वर्मा, सुशील कुमार, विजय कुमार, डीपीई सुरेश कुमार व डीपीई जसवंत सिंह ने खेलों का संचालन किया।
विज्ञापन


साइकिल रेस में ढाणी सांचला की पूजा ने प्रथम पुरस्कार जीता



30 वर्ष से कम आयु की पांच किलोमीटर की साइकिल रेस में ढाणी सांचला की राजबाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ढाणी सांचला की पूजा देवी ने द्वितीय और बोस्ती की निर्मला ने तृतीय स्थान हासिल किया। 300 मीटर दौड़ में चंद्रावल गांव की निर्मला देवी प्रथम व गोरखपुर की किरण द्वितीय और ढाणी डूल्ट की टीनू व नीशा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ढाणी भोजराज की दर्शना देवी ने प्रथम, टिब्बी की पूनम द्वितीय और ढाणी डूल्ट की पीना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भूना की निर्मला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि चौबारा की मुकेश ने द्वितीय और नहला की सुदेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्क-थ्रो प्रतियोगिता में नहला की सुदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ढाणी डूल्ट की पीना कुलड़िया ने द्वितीय और जांडली कलां की सरिता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed