फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gold and silver prices surge, golden period for investors

Fatehabad News: सोना-चांदी के दामों में उछाल, निवेशकों के लिए गोल्डन पीरियड

Fri, 19 Dec 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 19 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices surge, golden period for investors
फतेहाबाद के थाना रोड पर ​स्थित सर्राफा की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
फतेहाबाद। सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। पिछले एक वर्ष में सोने की कीमत में 72 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि चांदी के दाम 128 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप सोने और चांदी के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। आम आदमी के बजट पर इसका दबाव बढ़ा है, लेकिन निवेशकों के लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सोने की कीमत पिछले वर्ष 78,950 रुपये प्रति तोला से बढ़कर शुक्रवार को 1,33,800 रुपये हो गई है। चांदी की कीमत 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,02,000 रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में लोग गहनों में शौक के साथ-साथ भविष्य की सुरक्षा के लिए निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है लेकिन खरीदारी का तरीका बदल गया है। मध्यम वर्ग के ग्राहक अब कम वजन वाले आभूषण खरीद रहे हैं ताकि बजट में समायोजन हो सके। संपन्न वर्ग के लोग 24 कैरेट के शुद्ध सोने के सिक्के और बिस्कुट खरीदकर निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::::::
लोग सोने को अब केवल जेवर के तौर पर नहीं, बल्कि सुरक्षित निवेश के लिए भी खरीद रहे हैं। सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग को देखते हुए फिलहाल कीमतों में गिरावट की संभावना कम है। ऐसे में मध्यम वर्ग के लिए सोना खरीदना चुनौती बन गया है, जबकि निवेशकों को इस समय उच्च मुनाफा मिलने की उम्मीद है। -साहिल असीजा, सर्राफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed