{"_id":"626397bd297e5176f63d7f17","slug":"girl-students-protest-outside-college-in-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा: टोहाना के आईजी कॉलेज के बाहर सड़क पर बैठीं छात्राएं, कॉलेज प्रशासन पर लगाया समस्याओं को हल न करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा: टोहाना के आईजी कॉलेज के बाहर सड़क पर बैठीं छात्राएं, कॉलेज प्रशासन पर लगाया समस्याओं को हल न करने का आरोप
Sat, 23 Apr 2022 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:39 AM IST
सार
छात्राओं ने बताया कि वे 30 से 50 हजार तक फीस भरती हैं, फिर भी कॉलेज में पीने तक का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। अब गर्मियों में उन्हें ठंडा पानी पीने के लिए भी दूर दराज जाना पड़ता है।
विज्ञापन
टोहाना में धरने पर बैठीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना के आईजी महिला कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया। छात्राओं ने कॉलेज के आगे बैठकर रतिया रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी राजेंद्र कौशल मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानी। हालांकि, छात्राओं से बातचीत करने कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चुड़िया राम गोयल भी पहुंचे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर छात्राओं ने जाम नहीं खोला।
विज्ञापन
छात्राओं ने बताया कि वे 30 से 50 हजार तक फीस भरती हैं, फिर भी कॉलेज में पीने तक का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। अब गर्मियों में उन्हें ठंडा पानी पीने के लिए भी दूर दराज जाना पड़ता है। इसके अलावा गांवों से कॉलेज तक आने के लिए कोई बेहतर बस सुविधा भी नहीं है। कॉलेज की अधिकतर बसें खटारा हो चुकी हैं। बार बार समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेज प्रबंधन को बताने की कोशिश करती हैं। मगर प्रबंधन सुनने को ही तैयार नहीं है। कोई कॉलेज प्रबंधन अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। छात्राओं के कहा कि इन मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब डेढ़ घंटे से छात्राओं का प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन