फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girl shot for refusing to marry, condition critical, case registered against three

Fatehabad News: शादी से मना करने पर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girl shot for refusing to marry, condition critical, case registered against three
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में एक होटल के पास शादी से मना करने पर युवती को गोली मार दी। युवती को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। घटना 23 अक्तूबर रात 8 बजे के बाद की बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामले में सदर पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी मनोज, अमित, रेणु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह वह गाड़ी में बड़ोपल के एक होटल पर जन्मदिन पार्टी करने के बाद हिसार लौट रही थी। मामले के मुताबिक पिता ने बताया कि बेटी हिसार में एक पीजी में रहकर सीए की पढ़ाई कर रही है। 24 अक्तूबर की शाम को बड़ोपल चौकी से फोन आया और सूचना दी गई कि बेटी को गोली लगी है और वह हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

जब अस्पताल पहुंचे तो बेटी बेहोशी की हालत में थी। 27 अक्तूबर को बेटी को कुछ होश आया। बेटी ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसकी रूम मेट की मौसी का लड़का मनोज निवासी गांव नागपुर आया है। मनोज ने कहा कि दोस्त का जन्मदिन है और उसकी पार्टी करनी है। इसके लिए फतेहाबाद साथ चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गांव का ही अमित गाड़ी लेकर आ गया और उसके साथ रेणु भी थी। उन्होंने बड़ोपल स्थित एक होटल पर खाना खाया और वापस चल पड़े। आरोप है कि इस दौरान आरोपी मनोज ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो छाती पर दाहिने तरफ गोली मार दी। आरोप है कि शादी से मना करने पर आरोपी मनोज ने षडयंत्र रचकर वारदात को अंजाम दिया है।
- गांव बड़ोपल के पास युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवती अस्पताल में उपचाराधीन है। युवती के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

- चिमनलाल, इंचार्ज, बड़ोपल चौकी।
मामले में शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की हालत ठीक होने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

- कुलवंत सिंह, डीएसपी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed