फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   GHS School Bhoda Hoshnak team triumphs in Under-17 Kho-Kho

Fatehabad News: खो-खो अंडर 17 में जीएचएस स्कूल भोड़ा होशनाक की टीम ने मारी बाजी

Tue, 21 Jul 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
GHS School Bhoda Hoshnak team triumphs in Under-17 Kho-Kho
फतेहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ​भिरड़ाना में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान खो-खो क
फतेहाबाद। जिले के छह खंडों में आयोजित बालिका वर्ग की दो दिवसीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार को संपन्न हो गईं। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राएं 25 जुलाई से शुरू होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। फतेहाबाद खंड में खो-खो प्रतियोगिता में अंडर 14 में शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम व जीएमएस स्कूल बिंजा लांबा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इसी तरह अंडर 17 में जीएचएस स्कूल भोड़ा होशनाक की टीम ने प्रथम व जीजीएचएस स्कूल धांगड़ की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अंडर 19 में शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम व केजीबीवी स्कूल कुम्हारिया की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, जाखल, भूना और भट्टू खंडों में अलग-अलग स्थानों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, हैंडबाल, क्रिकेट, कुश्ती, बास्केटबॉल, शतरंज, योग और फुटबाल सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
ब्लॉकस्तरीय खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-14, 17 और 19 बालिका वर्ग की योगासन, खो-खो एवं जिम्नास्टिक स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। अंडर-14 वर्ग में ट्रेडिशनल स्पर्धा में दीपिका (जीएसएसएस झलनियां), आर्टिस्टिक एकल में अवनी (सिटी पब्लिक भिरड़ाना), आर्टिस्टिक युगल में अवनी एवं अमरिंदर कौर तथा रिदमिक युगल में अमरिंदर कौर और दीपिका विजेता रहीं। अंडर-17 वर्ग में पूजा (जीएसएसएस झलनियां) ने ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक एकल दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिदमिक युगल में याशिका एवं अनमोल (जीएचएस ढाणियां) तथा आर्टिस्टिक युगल में रिया एवं निशा (जीएचएस धांगड़) विजेता बने। अंडर-19 वर्ग में ट्रेडिशनल स्पर्धा में पारुल (जीएचएस ढाणियां), आर्टिस्टिक एकल में पाविका (एसबीपी डीएवी फतेहाबाद), आर्टिस्टिक युगल में प्रतिभा एवं हुसनमीत तथा रिदमिक युगल में सवेता और प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed