फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Get the cases of model code of conduct resolved

सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता के मामलों का करवाएं समाधान : उपायुक्त

Mon, 16 Sep 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Get the cases of model code of conduct resolved
फतेहाबाद। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए जिला स्तर पर लघु सचिवालय के पास ईवीएम वेयर हाउस में शिकायत मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम व कॉल सेंटर का बनाया गया है। इसमें शिफ्ट के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सी-विजिल अथवा टोल फ्री नंबर 1950 पर आने वाली शिकायतों अथवा समस्याओं का निराकरण निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें। सी-विजिल एप (सिटीजन विजिल) पर आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए 100 मिनट के अंदर-अंदर उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक फोटो, वीडियो व ऑडियो बनाकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन बारे शिकायत दर्ज कर सकता है तथा शिकायत मिलते ही 100 मिनट के अंदर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खास बात ये है कि एप नागरिकों को उनके व्यक्तिगत पहचान का खुलासा किए बिना गुमनाम रूप से शिकायत करने की भी अनुमति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed