{"_id":"682b693f933f9bae7a00d795","slug":"general-parade-and-mock-drill-organized-in-police-line-regarding-law-and-order-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-134113-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था को लेकर जनरल परेड व मॉक ड्रिल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था को लेकर जनरल परेड व मॉक ड्रिल का आयोजन
Mon, 19 May 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 19 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन।
फतेहाबाद। जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपात स्थितियों से निपटने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में जनरल परेड व मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन उपस्थित रहे।
उनकी ओर से परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की तैयारी व अनुशासन का आकलन किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक सजगता और अनुशासन की गहन जांच की। परेड के बाद एक विस्तृत मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें दंगा नियंत्रण दलों को वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण की आधुनिक रणनीतियों का अभ्यास, आंसू गैस व अन्य विधियों का सुरक्षित उपयोग, सुरक्षा ढाल का कुशल संचालन, कानून के दायरे में संयमित और प्रभावी कार्रवाई का अभ्यास किया गया।