फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gatka gets an educational platform; diploma course launched

Fatehabad News: गतका को मिला शिक्षा का मंच, डिप्लोमा कोर्स शुरू

Fri, 16 Oct 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Gatka gets an educational platform; diploma course launched
गतका प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी,स्त्रोत आयोजक
रतिया। गतका को अब शैक्षणिक स्तर पर भी बढ़ावा मिलेगा। गुरु नानक डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकादमी में चल रही 10वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को गुरु काशी यूनिवर्सिटी, तलवंडी साबो के चांसलर गुरुलाभ सिंह सिद्धू ने विश्वविद्यालय में गतका डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके साथ ही अकादमी परिसर में गतका डिप्लोमा सेंटर भी स्थापित किया गया है। चैंपियनशिप में देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, दिल्ली, पुडुचेरी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चांसलर गुरुलाभ सिंह सिद्धू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ संत हरपाल सिंह धालीवाल, संत बाबा गुरलाल सिंह, बबी सिंह बाघापुराना, एडवोकेट हरजीत सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि प्रकाश, अरोड़वंश सभा रतिया के प्रधान राजपाल सिंह ग्रोवर और पंजाबी गायक मनकीरत औलख के पिता निशान सिंह औलख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-11 लड़कों की फर्री सोटी टीम स्पर्धा में पंजाब ने स्वर्ण, हरियाणा ने रजत, दिल्ली ने कांस्य और महाराष्ट्र ने चौथा स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग की सिंगल सोटी टीम स्पर्धा में झारखंड पहले, हरियाणा दूसरे, पंजाब तीसरे और महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहा।
अंडर-11 लड़कियों की सिंगल सोटी टीम स्पर्धा में दिल्ली ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश ने रजत, बिहार ने कांस्य और राजस्थान ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कों की फर्री सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा में पंजाब पहले, चंडीगढ़ दूसरे, दिल्ली तीसरे और हिमाचल प्रदेश चौथे स्थान पर रहा।

इसी वर्ग की सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा में चंडीगढ़ ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश ने रजत, राजस्थान ने कांस्य और पंजाब ने चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों की फर्री सोटी टीम स्पर्धा में दिल्ली ने स्वर्ण, पंजाब ने रजत, हरियाणा ने कांस्य और झारखंड ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed