{"_id":"64514a52cfbd9df01d090a95","slug":"garbage-will-be-picked-up-from-homes-from-friday-fatehabad-news-c-21-1-122075-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शुक्रवार से घरों से उठेगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शुक्रवार से घरों से उठेगा कचरा
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद में खड़ी कचरा उठाने वाली गाड़ियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठान निजी एजेंसी पांच मई से शुरू करेगी। एजेंसी घर-घर से कचरा उठान करेगी। इसके बाद मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर ले जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग किया जाएगा। शुक्रवार को विधायक दुड़ाराम इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।
पहले इसे बुधवार को शुरू किया जाना था, लेकिन चंडीगढ़ में मीटिंग का हवाला देकर फिलहाल इस प्रोजेक्ट को दो दिन के लिए टाल दिया गया है। घर-घर से कचरा उठाने के अलावा डंपिंग साइट से भी कचरा उठाया जाएगा। नगर परिषद एजेंसी को 1687 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान करेगी। सबसे ज्यादा फायदा इसका नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों को होगा। नगर परिषद में शामिल इन सात कॉलोनियों में फिलहाल न सफाई हो रही है और न ही कचरा उठान हो रहा है।
बता दें कि नगर परिषद के पास फिलहाल 34 स्थायी कर्मचारी और 116 सफाई कर्मचारी पालिका रोल पर है। नगर परिषद की सीमा बढऩे और जनसंख्या बढऩे के बाद भी कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ी है। डोर टू डोर कचरा उठान का काम निजी एजेंसी के पास जाने से नगर परिषद के पास कर्मचारियों की कमी दूर होगी और नई कॉलोनियों में सफाई शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
14 टाटा एस, 7 ट्रैक्टर लगाएगी एजेंसी
नगर परिषद एजेंसी को खुद की आठ टाटा एस गाड़ियां देगी। इसके अलावा 6 टाटा एस गाडिय़ां एजेंसी खुद की लगाएगी। इसके अलावा सात ट्रैक्टर, एक लोडर, 3 बड़े ट्राॅले और एक लोडर को एजेंसी इस काम पर लगाएगी।
एजेंसी के होंगे 17 हेल्पर और 8 ड्राइवर
डोर टू डोर कचरा उठान के लिए एजेंसी खुद के 17 हेल्पर लगा रही है। इसके अलावा आठ ड्राइवर लगाए जाएंगे। कचरा उठान की प्रत्येक गाड़ी पर हेल्पर तैनात रहेंगे।
गीला-सूखा कचरा किया जाएगा अलग-अलग
एजेंसी द्वारा कचरा उठान के बाद मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर ले जाया जाएगा। यहां पर गीला-सूखा कचरा को अलग-अलग किया जाएगा। ये काम भी संबंधित एजेंसी का रहेगा।
डेढ़ साल बाद सिरे चढ़ेगी योजना
नगर परिषद ने करीब डेढ़ साल पहले डोर टू डोर कचरा उठान का प्रोजेक्ट बनाकर नगर निकाय के पास भेजा था। करीब एक साल बाद नगर निकाय ने वित्तीय मंजूरी दी। इसके बाद टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। करीब चार बार टेंडर लगाया गया जिसे रद कर दिया गया। पांचवीं बार में टेंडर सिरे चढ़ा।
कोट
डोर-टू-डोर कचरा उठान पांच मई से शुरू हो जाएगा। एजेंसी अगर समय पर कचरा उठान नहीं करती है तो शिकायत के आधार पर जुर्माना किया जाएगा।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
कोट
डोर-टू-डोर कचरा उठान शुरू होने से नई कॉलोनियों को फायदा होगा। इसके अलावा शहर की अन्य कॉलोनियों में भी समय से कचरा उठ पाएगा। नगर परिषद के पास मेनपॉवर की कमी के कारण दिक्कत आ रही थी जो कि अब दूर हो जाएगी।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
-- -- -- --
फोटो नंबर 21