फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage is not being collected from homes, there are piles of filth in the city

Fatehabad News: घरों से नहीं उठ रहा कचरा, शहर में लगे गंदगी के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Garbage is not being collected from homes, there are piles of filth in the city
भूना। शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। शहर में जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हुए हैं और नगरपालिका के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। अधिकारियों की क्षेत्र में अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, कई क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा नहीं उठाया जा रहा है और ऐसे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख कॉलोनियों और चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लगने से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। शहरवासी कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सुखजीत सिंह, जसबीर सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व पवन कुमार आदि ने बताया कि शहर में बस स्टैंड से लेकर पुलिस स्टेशन वाया सरकारी स्कूल से पुराने पंजाब नेशनल बैंक तक की मुख्य सड़क पर खेल मैदान के पास, शहीद भगत सिंह पार्क के साथ, टोहाना रोड, फतेहाबाद रोड व हिसार रोड सहित कई इलाकों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। वार्ड वासियों ने कहा कि नियमित रूप से कचरा नहीं उठाने से इन इलाकों में चारों तरफ गंदगी का अंबार दिखाई देता है। ऐसे में कचरे के ढेरों से आती बदबू लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। वार्डवासियों ने कहा कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को ठेकेदार की कार्य प्रणाली के खिलाफ शिकायत भी दी गई है, मगर अभी तक यहां सफाई व्यवस्था को लेकर हालत नहीं सुधरे हैं।
विज्ञापन

शहर वासियों का आरोप है कि ठेकेदार के पास पर्याप्त मात्रा में कचरा उठाने के लिए कर्मचारी और संसाधन उपलब्ध नहीं है, लेकिन अधिकारियों के साथ साठगांठ करके प्रति महीना लाखों रुपये की गड़बड़ी की जा रही है। शहर वासियों ने स्थानीय शहरी निकाय मंत्री व उपायुक्त फतेहाबाद को मेल पर शिकायत भेज कर सफाई व्यवस्था से संबंधित ठेकेदार द्वारा की जा रही गड़बड़ी की जांच करवाने और सुधार करने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------------------------------------------
कचरा उठान का टेंडर सिरसा के ठेकेदार के नाम है। अगर शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं तो उन्हें नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। दिवाली पर शहर को स्वच्छ बनाना चाहिए था अगर ऐसा नहीं किया गया है तो संबंधित फर्म पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-राजेश कुमार भांभू, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed