फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ganganagar take in Fatehabad kinnow, guava Lucknow

फतेहाबाद में लगेंगे गंगानगर के किन्नू, लखनऊ के अमरूद

Mon, 30 Jun 2014 11:45 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 30 Jun 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले के किसान अब अपने खेतों में गंगानगर के किन्नू और लखनऊ के अमरूद अपने खेतों में लगा सकेंगे। फतेहाबाद का वन विभाग हरिजन किसानों के खेतों में मुफ्त फलों के पौधे लगाएगा। किसान अपनी इच्छानुसार फलों के पेड़ों का चयन कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को वन विभाग के कार्यालय में जाकर फलों के पौधे लगाने के बारे में जानकारी देनी है। उनके बाद किसान जितने पौधे खेतों में लगाना चाहता है, उसे मुहैया करवा दिए जाएंगे। एक अमरूद और किन्नू का पेड़ औसतन 40 से 50 किलों तक फल देता है। अगर किसान एक एकड़ में 100 से 150 पौधे लगाता है तो एक किसान एक पेड़ से हजार से पंद्रह सौ रुपये और एक एकड़ से 15000 रुपये आसानी से कमा सकेगा।

दोगुना लाभ देगी खेती
यदि किसान खेतों में फलों के पौधे के साथ फसल भी खेतों में लगाना चाहे तो लगा सकते हैं। ऐसे में खेती दोगुना लाभ देगी और एक किसान दोगुना या इससे भी ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकता है। वन विभाग दलित किसानों को पेड़ लगाने के तरीके  साथ-साथ पेड़ भी खुद लगवा कर देगा। बस किसानों को जाकर पेड़ लगाने की अपनी इच्छा विभाग के कार्यालय में जाकर बतानी होगी।
विज्ञापन


बाहर से आएंगे फलों के पौधे
वन विभाग ने बताया कि गुणवत्ता को देखते हुए फलों के पौधे दूसरे राज्यों से मंगवाए गए हैं, जहां फलों का अच्छा उत्पादन होता है। किन्नू के पौधे राजस्थान के गंगानगर से तथा अमरूद और आम के पौधे मलीहाबाद लखनऊ से आएंगे। ये पौध अच्छी क्वालिटी के हैं और उत्पादन व स्वाद में दूसरों से सर्वश्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार साल बाद देेंगे लाभ
फलों के पौधे खेतों में लगने के बाद चार साल बाद फल देंगे। किसानों को चार साल तक इनकी देखभाल करनी पड़ेगी। इसके बार निरंतर हर साल ये पेड़ फल देते रहेंगे। इस तरह किसान आमदनी के रूप में अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

जुलाई और अगस्त तक है समय
वन विभाग ने इन पौधों को लगाने का टारगेट जुलाई और अगस्त तक रखा है। मानसून के दिनों में ही इन पौधों को लगाया जाएगा। क्योंकि इन दिनों में लगाया गया पौधा अच्छी प्रकार से फलता फूलता है और बारिश इन पौधों के लिए वरदान से कम नहीं है।



पांच लाख पेड़ लगाने का टारगेट
जिला वन अधिकारी एसएस श्योरण ने बताया कि मानसून में वन विभाग ने पांच लाख पौधे लगाने का टारगेट रखा है। पांच लाख पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी वन विभाग करेगा। हरिजन किसानों के लिए फलों के पौधे राजस्थान और यूपी से मंगवाए गए हैं जो उच्च क्वालिटी के हैं किसान इन फलों के पौधों को लगाकर दोेगुना लाभ तक कमा सकते हैं। जुलाई और अगस्त महीने में इन फलों के पौधों को लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed