फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Full responsibility of family planning rests on half the population

Fatehabad News: आधी आबादी पर परिवार नियोजन की पूरी जिम्मेदारी

Tue, 16 Jan 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Full responsibility of family planning rests on half the population
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल
फतेहाबाद। जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन संबंधी कार्यक्रम में भी पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ही आगे हैं। इस वित्त वर्ष में जिले में मात्र छह पुरुषों ने ही नसबंदी ऑपरेशन करवाए जबकि 2,202 महिलाएं नलबंदी करवा चुकी हैं। ऐसे में अंदाजा लगा सकते है कि पुरुषों से कितने गुना महिलाएं इसके लिए गंभीर हैं। पुरुषों के नसबंदी ऑपरेशन न होने की एक वजह जिले में चार साल से एक भी सर्जन न होना है। सर्जन न होने के कारण यहां ऑपरेशन ही नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल और टोहाना उप नागरिक अस्पताल में 27 जनवरी तक नसबंदी पखवाड़ा शुरू किया है। रतिया में 19 जनवरी को शिविर लगना है लेकिन परिवार नियोजन के ऑपरेशन के लिए कोई पुरुष नहीं आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नसबंदी के लिए कोई केस आता है तो विभाग सर्जन की व्यवस्था करेगा। संवाद
विज्ञापन

जिले में परिवार नियोजन संबंधी ऑपरेशन
वर्ष महिलाएं पुरुष
2022-23 3,230 12
2023-24 2,202 6
प्रसव के बाद नलबंदी पर 2,200 रुपये देता है विभाग
स्वास्थ्य विभाग पुरुष नसबंदी करवाने वाले को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देता है। अगर प्रसव के तुरंत बाद महिला नलबंदी करवाती है तो उसे 2,200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अगर बाद में करवाती है तो 1,400 रुपये विभाग देता है। कॉपर टी अपनाने वाली महिला को विभाग 300 रुपये देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जन पैनल पर लिया गया है
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएसवी पखवाड़ा शुरू किया गया है, जो कि 27 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम को निर्देश जारी किए हैं कि वह लोगों को जागरूक करें। विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। पुरुष नसबंदी के लिए आगे आएं, विभाग की तरफ से सर्जन पैनल पर है। ऑपरेशन के लिए दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- डॉॅ. निरपाल, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed